एक्सप्लोरर

सीएचएसएल टियर 1 नतीजों के बाद अब है टियर II की बारी, नये पैटर्न के मुताबिक करें तैयारी

SSC CHSL Tier 1 Result 2024 Out: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीएचएसएल टियर वन परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. अब टियर टू परीक्षा होगी, जिसका बदला हुआ पेपर पैटर्न आप यहां चेक कर सकते हैं.

SSC CHSL Tier 2 Exam Revised Paper Pattern: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (10 + 2) के टियर वन के नतीजे घोषित कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in. यहां से कट-ऑफ भी देखा जा सकता है और आगे की जानकारी भी पायी जा सकती है.

इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

इस साल की एसएससी सीएचएसएल टियर वन परीक्षा का आयोजन 1 से 11 जुलाई 2024 के बीच किया गया था. कुल 41,465 कैंडिडेट्स टियर टू के लिए सेलेक्ट हुए हैं. अभी टियर टू एग्जाम की तारीखें नहीं आयी हैं पर जल्द ही डेट रिलीज होगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर से होगी SSC CGL परीक्षा, एग्जाम से पहले एक बार फिर देख लें पैटर्न

बदल गया है पेपर पैटर्न

एसएससी सीएचएसएल टियर वन के नतीजे जारी हो गए हैं और अब सेलेक्टेड कैंडिडेट्स टियर टू परीक्षा देंगे. टियर टू का पेपर पैटर्न बदल गया है. नये पैटर्न में एग्जाम कैसे होगा, जानते हैं.

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे और हर सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे. सेक्शन वन में मॉड्यूल वन होगा और मैथेमेटिकल एबिलिटीज से मुख्य रूप से सवाल आएंगे. वहीं मॉड्यूल टू में रीजनिंग और जनरल इंटेलीजेंस से सवाल आएंगे.

सेक्शन टू पर आ जाएं तो इसके पहले मॉड्यूल में इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रीहेंशन टेस्ट किया जाएगा. वहीं मॉड्यूल टू में जनरल अवेयरनेस से सवाल आंगे.

अब आते हैं तीसरे और अंतिम सेक्शन पर. इस सेक्शन के मॉड्यूल वन में कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट होगा और मॉड्यूल टू में स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा.

दो सेशन में होगी परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर टू परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की परीक्षा होगी जिसमें मल्टीपल-च्वॉइस क्वैश्चंस पूछे जाएंगे. केवल सेक्शन 3 के मॉड्यूल टेस्ट को छोड़कर जिसमें स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट होगा.

परीक्षा एक ही दिन में दो सेशन में होगी. पहले सेशन में दोनों सेक्शन के सारे मॉड्यूल कवर किए जाएंगे, जबकि दूसरे सेशन में केवल तीसरे सेक्शन का दूसरा मॉड्यूल कवर किया जाएगा. इसमें स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट होगा.

यह भी पढ़ें: SSC CGL टियर वन में कहां से पूछे जाते हैं सवाल, यहां करें चेक 

निगेटिव मार्किंग भी है

ये भी जान लें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है, इसलिए गेस वर्क से बचें और जो जवाब आते हों, केवल उन्हीं का आंसर करें. सेक्शन तीन के दूसरे मॉड्यूल यानी स्किल टेस्ट को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन के सभी मॉड्यूल में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. हर गलत जवाब के लिए एक अंक काट लिया जाएगा.

ये भी जान लें कि इंग्लिश के पेपर को छोड़कर बाकी सभी पेपर दोनों भाषओं यानी हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध होंगे. कैंडिडेट्स जैसे चाहें आंसर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: SSC GD कॉन्स्टेबल पदों का नोटिस जारी, इस बार भरे जाएंगे 39 हजार से ज्यादा पद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget