एक्सप्लोरर

SSC CGL Tier-1 2021: कंबाइंड ग्रेजुएट टेस्ट टियर-1 को क्रैक करने के लिए फॉलो करें ये Tips

एग्जाम के लास्ट दिनों में उम्मीदवारों को कोर टॉपिक्स को तैयार करने के बजाय न्यूमरिकल एप्टीट्यूड सेक्शन के लिए महत्वपूर्ण फॉर्मूले, थ्योरीज एंड रूल्स को रिवाइज करने पर फोकस करना चाहिए.

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर- I परीक्षा 13 से 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. SSC सीजीएल टियर- I के एडमिट कार्ड पहले से ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. परीक्षा के अंतिम कुछ दिनों के दौरान, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोर टॉपिक्स  को तैयार करने के बजाय वे न्यूमरिकल एप्टीट्यूड सेक्शन के लिए महत्वपूर्ण फॉर्मूले, थ्योरीज एंड रूल्स को रिवाइज करने पर फोकस करें. इसके अलावा कैंडिडेट्स मैथ्स की प्रॉब्लम को जल्द सॉल्व करने के लिए शॉर्टकट ट्रिक्स सीख सकते हैं.

पेपर में चार सेक्शन होते हैं – इंग्लिश, न्यूमरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस. प्रत्येक सेक्शन में एक-एक अंक के 50 प्रश्न होते हैं. प्रश्न ऑब्जेक्टिव मल्टीपल टाइप के होंगे. इंग्लिन कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन के अलावा प्रश्न हिंदी / अंग्रेजी में सेट किए जाएंगे. ये तो हुई पेपर पैटर्न की बात, इसी के साथ ये भी जरूरी है कि एग्जाम से कुछ दिन पहले की तैयारी कैसी होनी चाहिए. यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप  SSC सीजीएल टियर-1 परीक्षा में अच्छा स्कोर कर पाएंगे.

शॉर्ट नोट्स से करें रिविजन

उम्मीदवारों को शुरुआती तैयारी के दौरान तैयार किए गए शॉर्ट नोट्स की रिविजन शुरू कर देनी चाहिए. इसके साथ ही सभी जरूरी फैक्ट्स और फिगर्स को रिवाइज करना चाहिए. लैग्वेज सेक्शन के लिए उम्मीदवार वोकैबलरी पार्ट को रिवाइज कर सकते हैं.

जनरल अवेयरनेस सेक्शन पर लास्ट के दिनों में ज्यादा समय खर्च न करें

बचे हुए दिनों के दौरान, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिवीजन शेड्यूल की इस तरह से रणनीति बनाएं कि वे निर्धारित समय के अंदर ओवरऑल गुड अटैम्प्ट्स की संख्या में सुधार कर सकें. चूंकि अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस सेक्शन में कैलकुलेशन की ज्यादा जरूरत नहीं होती है, इसलिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन में  अनुमान लगाने पर ज्यादा टाइम खर्च न करें या उत्तर के बारे में अनिश्चित होने पर इसे बाद के लिए रख दें. सामान्य जागरूकता के प्रश्नों को हल करने में 15 मिनट से अधिक का समय नहीं लगाना चाहिए.

अंग्रेजी सेक्शन को 20-25 मिनट में पूरा करें

पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को देखते हुए अंग्रेजी सेक्शन को 20-25 मिनट में पूरा किया जाना चाहिए. कॉम्प्रिहेंशन के सवालों का जवाब देते समय कीवर्ड पर ध्यान दें. यह पैसेज को कई बार रीडिंग में समय बचाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस सेक्शन के लिए SSC CGL पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और मॉक पेपर देखें. इसके अलावा इस सेक्शन में हाईएस्ट स्कोर के लिए गरामर और लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन की अच्छी समझ डेवलेप करनी चाहिए.

रीजनिंग सेक्शन को 25-30 मिनट में कर लें पूरा

रीजनिंग सेक्शन 25-30 मिनट में पूरा किया जाना चाहिए. इसके लिए बचे हुए दिनों में स्पीड और एक्यूरेसी पर फोकस करें. इस सेक्शन के लिए लास्ट ईयर के प्रश्नपत्रों का जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे और मॉक टेस्ट सॉल्व करेंगे उतना ही गुड अटैम्पट की संख्या में सुधार की संभावना होगी.

मैथ्स सेक्शन के लिए ज्यादा टाइम सेव करें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मैथमैटिक्स के सेक्शन  के लिए ज्यादा से ज्यादा टाइम सेव करें क्योंकि कैलकुलेशन में अपेक्षा से ज्यादा समय लग सकता है. इस सेक्शन में कुछ सबसे महत्वपूर्ण और हाईएस्ट स्कोरिंग टॉपिक्स में नंबर सिस्टम, प्रॉफिट एंट लॉस, ज्योमेट्री एंड मेनशुरेशन, अलजेब्रा ट्रिग्नोमैट्री और हाईट्स एंड डिस्टेंसेस शामिल हैं.

बता दें कि एसएससी एग्जाम के बाद आंसर-की रिलीज की जाती है जिसका मतलब ये है कि कैंडिडेट्स पिछले साल की आंसर-की और क्वेश्चन पेपर्स का उपयोग इन सेक्शन मे पूछे जाने वाले प्रश्नों के नेचर और टाइप के बारे में पता लगाने कर सकता है. एक और लास्ट मिनट टिप है कि उम्मीदवारों को जरूरी फॉर्मूले, प्रॉब्लम सॉल्विंग टेक्निक्स और कई दूसरे फैक्चुअल डाटा को याद करने पर फोकस करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

 TS PGCET 2021: तेलंगाना स्टेट PGCET 2021 परीक्षा आज से शुरू, यहां चेक करें लास्ट मिनट गाइडलाइन्स  

AP Police Recruitment 2021: AP पुलिस PET परिणाम 2021 घोषित, लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट आज से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget