एक्सप्लोरर

TS PGCET 2021: तेलंगाना स्टेट PGCET 2021 परीक्षा आज से शुरू, यहां चेक करें लास्ट मिनट गाइडलाइन्स  

TS PGCET 2021: तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट TS PGCET 2021 आज से शुरू हो रहा है. परीक्षा से संबंधित लास्ट मिनट गाइडलाइन्स यहां चेक कर सकते हैं.

तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( TS PGCET) 2021 11 अगस्त  2021 यानी आज से शुरू हो रहा है. ये परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त 2021 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में हैदराबाद और वारंगल में दो सेशन में ऑनलाइन आयोजित की जा रही है. पहला सेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगा और दूसरा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. प्रवेश परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे.

इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होती है TS PGECET 2021
TS PGECET परीक्षा का आयोजन ME, MTech, MPharm, MArch और PharmD कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया जाता है.TS PGECET परीक्षा का संचालन उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है. बता दें कि तेलंगाना PGECET 2021 दो पालियों में दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी.

TS PGECET 2021 के लिए ये हैं लास्ट मिनट गाइडलाइन्स

  1. उम्मीदवारों को अपना TS PGECET 2021 हॉल टिकट एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को हॉल टिकट या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी.
  2. उम्मीदवारों को अपने साथ वैलिड आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड या आधार कार्ड भी परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा.
  3. यह सुनिश्चित करना उम्मीदवार की जिम्मेदारी है कि परीक्षा हॉल में उनके द्वारा सही टेस्ट पेपर का चयन किया गया है.
  4. TS PGECET 2021 दो सेशन में आयोजित की जाएगी. सुबह का सेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है. उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए.
  5. TS PGECET परीक्षा 2021 दोपहर का सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस सेशन के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.
  6. उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी. एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, लैपटॉप, ईयरफोन, कैलकुलेटर जैसी वस्तुओं को ले जाने की इजाजत नहीं है.
  7. उम्मीदवारों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी और हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना अनिवार्य है.
  8. उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान मास्क पहने रहना होगा. इसके अलावा, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों के तापमान की जांच की जाएगी.
  9. उम्मीदवार ध्यान रखें कि उन्हें एग्जाम खत्म होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  10. TS PGECET परीक्षा ऑनलाइन आधारित होगी, यानी यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी.
  11. उम्मीदवारों को अपने साथ कोई भी खाने की चीज या स्टेशनरी ले जाने की अनुमति नहीं होगी. रफ वर्क के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में शीट उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें 

CBSE की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा से संबंधित पूरी डिटेल यहां जानें

CBSE Examination 2021: सीबीएसई की वैकल्पिक और कंपार्टमेंट परीक्षाएं 25 अगस्त से होंगी, 15 अगस्त तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget