एक्सप्लोरर

SSC CGL 2024 Notification: कब तक जारी होगा एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिस, क्या है लेटेस्ट अपडेट? फटाफट कर लें चेक

SSC CGL Notice 2024 Soon: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जल्द ही सीजीएल परीक्षा 2024 का नोटिस रिलीज करेगा. पहले नोटिस 11 जून को जारी होना था लेकिन कुछ कारणों से डेट आगे बढ़ गई है.

SSC To Release CGL 2024 Notification Soon: कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 के नोटिस का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की ये प्रतीक्षा जल्द ही पूरी होगी. कुछ ही दिनों में एसएससी सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया जाएगा. पहले ये नोटिस 11 जून के दिन जारी होना था फिर कुछ कारणों से डेट आगे बढ़ गई. अब नोटिस 24 जून के दिन रिलीज होने की संभावना है हालांकि तारीख में बदलाव संभव है.

इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 का नोटिस रिलीज होने के बाद इस वेबसाइट से चेक किया जा सकता है – ssc.gov.in. इस परीक्षा से जुड़े बाकी जरूरी अपडे्टस भी यहीं से पता किए जा सकते हैं. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

कब होगी परीक्षा

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 का आयोजन किस दिन किया जाएगा, ये नोटिस आने के बाद ही साफ होगा. हालांकि ऐसा अनुमान है कि परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2024 के महीने में किया जा सकता है. पहले अप्लाई करने की डेट 11 जून थी और लास्ट डेट 10 जुलाई. अब संभवत: अप्लाई करने की डेट 24 जून और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 जुलाई हो सकती है. पहले टियर वन परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को टियर टू परीक्षा देनी होगी.

कारण नहीं हुआ साफ

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 का नोटिस 11 जून के दिन क्यों नहीं जारी किया गया, इस बारे में कमीशन ने साफ जवाब नहीं दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारत सरकार की बहुत सी मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट, ऑर्गेजनाइजेशंस आदि में ग्रुप बी और सी पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.

पिछली साल नोटिस 3 अप्रैल के दिन जारी हुआ था और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 मई 2023 थी. पिछली बार कुल 8415 पदों पर आवेदन मांगे गए थे. इस बार कितने पद भरे जाएंगे, क्या तारीखें रहेंगी ये जल्दी ही क्लियर हो जाएगा.

कितना लगेगा शुल्क

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों, आरक्षित श्रेणी को और पीएच व एक्स-सर्विसमैन को शुल्क नहीं देना होता है. बाकी जानकारियों के लिए नोटिस रिलीज होने का इंतजार करें.

ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2024 के माध्यम से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलता है. वे विभिन्न विभागों में निकले पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयन कई लेवल की परीक्षाएं पास करने के बाद होता है जिसमें सबसे पहले टियर वन परीक्षा आती है जिसका नोटिस जल्द ही रिलीज होगा. इसके बाद टियर टू परीक्षा होती है और उसके बाद डीवी राउंड आयोजित कराया जाता है. 

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget