एक्सप्लोरर

पूरे सावन हर सोमवार-शनिवार बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हर सोमवार को जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा. हालांकि, इन अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित विद्यालयों को रविवार को कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन मास के दौरान हर सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह निर्णय जिला प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा और धार्मिक गतिविधियों के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया है. उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार, यह निर्णय 14 जुलाई से 19 अगस्त तक लागू रहेगा, यानी सावन मास की अवधि के हर सोमवार को उज्जैन जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा. हालांकि, इन अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित विद्यालयों को रविवार को कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शैक्षणिक सत्र में कोई व्यवधान न हो.

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल विद्यार्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ या अप्रत्याशित स्थिति में छात्रों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां सावन के दौरान कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजन अधिक होते हैं, वहां सुबह से शाम तक ट्रैफिक दबाव काफी अधिक रहता है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे बदायूं, बरेली, वाराणसी में स्कूलों को सावन के दौरान सोमवार के साथ-साथ शनिवार भी बंद करने का आदेश जारी हुआ है. डीएम के आदेश अनुसार, छात्रों को शनिवार–सोमवार को छुट्टी मिल रही है, जबकि शिक्षक और स्टाफ काम पर रहेगा.

इस वजह से उठाया गया कदम, विपक्ष ने बोला हमला

उल्लेखनीय है कि सावन माह में हर सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इसके अलावा कांवड़ यात्राएं भी जिले के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है. इसी को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इसे लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रशासन और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह धर्म विशेष के पक्ष में झुकाव और पारंपरिक धर्मनिरपेक्षता पर सवाल है.

यह भी पढ़ें: Gorakhpur University: DDU में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, 16 जुलाई से चलेंगी क्लासेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget