एक्सप्लोरर

Gorakhpur University: DDU में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, 16 जुलाई से चलेंगी क्लासेस

नए सत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जुलाई से प्रारंभ की जाएंगी. प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते फिलहाल तृतीय सेमेस्टर और पांचवे सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित होंगी.

गर्मियों की छुट्टियों के बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी का नया शैक्षणिक सत्र शनिवार से शुरू हो गया है. हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर क्लासेस 16 जुलाई से शुरू होंगी. शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपोर्टमेंट में अकादमिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं.

इस दौरान सभी विभागों में विभागाध्यक्षों की अध्यक्षता में विभागीय समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें आगामी सत्र के कक्षाओं के सुचारु संचालन, शैक्षणिक योजनाओं और टाइम टेबल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. अधिकांश विभागों ने अपना टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार कक्षाएं संचालित की जाएंगी. सभी बैठकें पूर्ण शिक्षक उपस्थिति के साथ संपन्न हुईं.

16 जुलाई से इन सेमेस्टर की शुरू होंगी क्लासेस

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सत्र 2025–26 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की विषम सेमेस्टर की कक्षाएं 16 जुलाई से प्रारंभ की जाएंगी. फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर और स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

कक्षाओं के संचालन से पूर्व सुविधाओं पर विशेष जोर

कुलपति प्रो. टंडन द्वारा निर्देशित किया गया है कि शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु कक्षाओं की अवस्थापना सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए. पीएम-उषा योजना के अंतर्गत चल रहे आधुनिकीकरण एवं निर्माण कार्यों चल रहे है. ऐसे में विभागाध्यक्ष, कार्य अधीक्षक एवं अभियंता को निर्देशित किया गया है कि सभी उपलब्ध शिक्षण कक्षों में विद्युत, पंखा, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. साथ ही परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए संपत्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए. 

यह भी पढ़ें: MBBS में दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget