एक्सप्लोरर

कर्नाटक में आज से खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, यूपी में कब खुलेंगे कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल? जानें अपडेट  

कर्नाटक राज्य में आज से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं. वही यूपी में भी आज से कक्षा 6 से आठ तक के स्कूल खुलने थे लेकिन पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन से  प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश है. 

कर्नाटक में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 23 अगस्त यानी आज से फिर से खोल दिए गए हैं. हालांकि स्कूल केवल कुछ चुनिंदा जिलों में ही खोले गए हैं. वहीं  उत्तर प्रदेश में भी आज से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल फिर से खुलने थे, लेकिन यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण आज सार्वजनिक अवकाश है. गौरतलब है कि तमिलनाडु ने भी 1 सितंबर से फिर से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है.

2% से कम पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में खोले जाएंगे स्कूल
कर्नाटक राज्य सरकार ने एक स्टेटमेंट ऑफ प्रोसीजर (SOP) जारी किया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए SOP में उल्लिखित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है. जारी एसओपी के अनुसार, केवल उन जिलों में जहां कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत से कम है वहां स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी.स्कूल परिसर में आने वाले सभी छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों के लिए एसओपी में बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.

कर्नाटक में छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज भी चलाई जाएंगी
कर्नाटक में, स्कूल उन छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित करेंगे जो ऑफ़लाइन कक्षाओं में नहीं आना चाह रहे हैं. गौरतलब है कि सभी स्टाफ सदस्यों (टीचिंग और नॉन टीचिंग) स्टाफ के लिए स्कूल परिसर में एंट्री करने से पहले वैक्सीनेशन करना अनिवार्य है.
बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अभिभावकों को आश्वस्त भी किया है कि सरकार स्कूलों को फिर से खोलने से पहले सावधानी बरत रही है और यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए.

यूपी में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खोलने को लेकर कोई अपडेट नहीं
वहीं उत्तर प्रदेश में अब कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल किस तारीख से खुलेंगे इस बारे में कोई अपडेट नहीं है. हालांकि 16 अगस्त से प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया था.  स्कूलों में सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. कक्षाओं में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को ही अनुमति दी गई है.

तमिलनाडु में 1 सिंतबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने आज से कोविड प्रतिबंधों और ज्यादा ढील दे दी है. हालांकि राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा. वहीं सार्वजनिक निदेश के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक 1 सितंबर 2021 से सभी स्कूलों (सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट) स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी. इस दौरान क्लासेज में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को ही अनमुति दी गई है.
 
 ये भी पढ़ें

TN SSLC Result 2021: तमिलनाडु बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम आज, इस लिंक से करें चेक

कोरोना के बाद भी विश्वविद्यालय ऑनलाइन और डिस्टेंस कोर्स चला सकेंगे, नियमों को लचीला बना रहा UGC

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget