एक्सप्लोरर

कोरोना के बाद भी विश्वविद्यालय ऑनलाइन और डिस्टेंस कोर्स चला सकेंगे, नियमों को लचीला बना रहा UGC

विश्वविद्यालयों को कोरोना के बाद भी ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति होगी. यूजीसी इसके लिए अधिक लचीले नियम तय कर रहा है. यूजीसी ने 123 विभिन्न ऑनलाइन कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है.

नई दिल्लीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विभिन्न केंद्रीय और दूसरे विश्वविद्यालयों के लिए अधिक लचीले नियम तय कर रहा है. इसके तहत रेगुलर विश्वविद्यालयों को कोरोना के बाद भी ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति होगी. इतना ही नहीं कई नियमित विश्वविद्यालय डिस्टेंस लर्निंग के जरिए महत्वपूर्ण कोर्स करा सकेंगे.

यूजीसी ने 123 विभिन्न ऑनलाइन कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है. यूजीसी के इस निर्णय के जरिए कुल 123 ऑनलाइन कोर्स में से पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए 40 प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए 83 प्रोग्राम तय किए गए हैं. देशभर के छात्र यूजीसी की ओर से ऑफर किए जा रहे इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं. छात्रों को 'स्वयं' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना होगा. पाठ्यक्रमों की पूरी जानकारी और पात्रता के लिए छात्र यूजीसी की वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

कोर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने पर जोर
शिक्षा में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर डीपी सिंह का कहना है कि पाठ्यक्रमों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए यूजीसी की ओर से कई पहल की गई हैं. प्रोफेसर सिंह ने स्वयं, स्वयं प्रभा, एनएडी और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यूजीसी की पहल के हिस्से के रूप में इससे शिक्षार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा की मुख्यधारा में लाया गया है.

'स्वयं' के कोर्स की ली जाएगी परीक्षा 
यूजीसी का यह भी कहना है कि 'स्वयं' के ऑनलाइन माध्यम से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी ली जाएगी. यूजीसी के मुताबिक विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ये परीक्षाएं की प्रक्रिया अगस्त माह के अंत शुरू करा ली जाएं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं आयोजित करवाएगी. जनवरी-अप्रैल 2021 सेमेस्टर के विभिन्न गैर-तकनीकी यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए यह परीक्षा ली जाएंगी.

'स्वयं' परीक्षा को लेकर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के लिए नोटिस भी जारी किया है. गौरतलब है कि 'स्वयं' देश भर के सभी छात्रों, वर्किंग प्रोफेशनल्स, लाइफ लॉन्ग लर्नर समेत अन्य सभी लोगों को गैर तकनीकी यूजी और पीजी कोर्स उपलब्ध कराता है.

क्षेत्रीय भाषाओं को दिया जाएगा बढ़ावा
इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देगा. आयोग विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में तकनीकी पाठ्यक्रमों की अनुमति देकर भाषा की बाध्यता को समिति करेगा. इसके लिए कई यूजीसी ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

वहीं, देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए जारी किए गए यूजीसी ने अपने निर्देशों में कहा है कि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिश्रित मोड में चलाए जाने वाली कक्षाएं जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी शुरू की जानी चाहिए.

 

यह भी पढ़ें-

JEE Main Admit Card Released: एनटीए ने जारी किया जेईई मेन सेशन 4 का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

IAS Success Story: यूपीएससी की तैयारी के दौरान तनाव के कारण कई बार हुईं बीमार, फिर इस तरह Pratibha Verma को मिली सफलता

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget