एक्सप्लोरर

School Reopening: बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित इन राज्यों में आंशिक तौर पर खोले गए स्कूल

School Reopening: कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ अब कई राज्यों में स्कूल खुलने लगे हैं. यहां जानें कि कहां स्कूल खोले गए हैं या खोले जाने वाले हैं.

कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में कई राज्यों ने  लॉकडाउनल प्रतिबंधों में भी काफी ढील देनी शुरू कर दी है. इसी के तहत देश भर के कई राज्यों ने स्कूली छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस फिर से खोलनी शुरू कर दी हैं. आइए जानते हैं  किन-किन राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं या खोले जाने वाले हैं.

ओडिशा- राज्य सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूलों को 26 जुलाई से फिर से खोलने का फैसला किया है, हालांकि ऑनलाइन कक्षाओं में आना छात्रों के लिए अनिवार्य नहीं किया गया है. इस दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग की जारी रहेगी. ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा के प्रमुख सचिव सत्यब्रत साहू ने कहा कि, “ हम ऑनलाइन टीचिंग के जरिए छात्रों के कुल 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए हैं, जबकि 60 प्रतिशत छात्र अभी भी पीछे रह गए हैं. कोविड प्रतिबंधो के कारण राज्य में स्कूली छात्रों के शिक्षण के 150 दिन का नुकसान हुआ है. इसलिए 26 जुलाई से 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए निजी और सरकारी दोनों स्कूल फिर से खोले जा रहे हैं.”  बता दें कि कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेंगी. इस दौरान आधी छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं होगा.

महाराष्ट्र- सरकार ने 15 जुलाई से कक्षा 8 से 12 तक के स्कूल फिर से खोल दिए हैं. हालांकि स्कूल उन्हीं इलाकों में खोले गए हैं जहां पिछले एक महीने से कोई कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है. गौरतलब है कि नासिक ने कोरोनावायरस मुक्त गांवों में 335 स्कूलों को फिर से खोलने की भी घोषणा की है.

बिहार- राज्य में 12 जुलाई से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूल फिर से खुल गए हैं. यहां  कॉलेजों और विश्वविद्यालयों भी फिर से खोल दिए गए हैं.

हरियाणा- हरियाणा के स्कूल कक्षा 9 से 12 के लिए 16 जुलाई से फिर से खुल गए हैं. यहां 23 जुलाई से कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों के लिए भी फिजिकल क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी. हालांकि, स्कूलों में आने के इच्छुक छात्रों को अपने माता-पिता से अनुमति पत्र लाना होगा. इसके अलावा, इन छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी.

गुजरात- राज्य ने 15 जुलाई से कक्षा 12 के लिए 50 प्रतिशत छात्र क्षमता के साथ ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से खोल दी हैं. हालांकि राज्य में 1 से 9 तक की शारीरिक कक्षाओं को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

तेलंगाना- यहां फिजिकल क्लासेस 1 जुलाई से शुरू होने वाली थीं लेकिन एक्सपर्ट्स द्वारा तीसरी कोविड -19 लहर की चेतावनी देने के बाद निर्णय को बाद में रद्द कर दिया गया था और सभी स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं.

मध्य प्रदेश - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले कहा था कि कक्षा 11 और 12 के स्कूल 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे.  महामारी की स्थिति के आधार पर जूनियर कक्षाओं को धीरे-धीरे फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी.  उन्होंने कहा था कि शुरुआत में स्कूल सप्ताह में चार दिन और बाद में छह दिन खोले जाएंगे.

आंध्र प्रदेश- राज्य सरकार ने 12 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं और यहां 16 अगस्त से फिजिकल क्लासेस फिर से शुरू की जाएंगी.

इस बीच, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक ने स्कूल फिर से खोलने को लेकर कोई घोषणा नही की है.

ये भी पढ़ें

TN Board Class 12th Result 2021: 8 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज 11बजे आएगा TN 12वीं का परिणाम

Karnataka SSLC Exam 2021: आज से शुरू हुई कर्नाटक SSLC परीक्षा 2021, 8.76 लाख छात्र देंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget