एक्सप्लोरर

अब स्कूली बच्चे ऑटो और टोटो से नहीं कर सकेंगे बाय-बाय, सरकार ने लिया बड़ा फैसला  

बिहार में अब स्कूली बच्चों के लिए ऑटो और टोटो पर प्रतिबंध है. ये आदेश अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा. इसे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बिहार सरकार ने अहम फैसला लिया है. राज्य सरकार ने स्कूलों में बच्चों को ले जाने वाले ऑटो और टोटो जैसे तिपहिया वाहनों के खिलाफ नया आदेश जारी किया है. सरकार ने बढ़ते सड़क हादसों और परिवहन व्यवस्था की खामियों को देखते हुए यह कदम उठाया है. अब से बिहार में स्कूली बच्चे इन वाहनों से स्कूल नहीं जा सकेंगे. यह आदेश अप्रैल महीने से पूरे राज्य में लागू होगा.

आदेश का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा

सरकार ने यह आदेश सुरक्षा की दृष्टि से जारी किया है, क्योंकि ऑटो और टोटो में सुरक्षा फीचर की कमी है और अक्सर इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है. इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन भी इन वाहनों में आम है. परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

लाइसेंसधारी वाहनों की व्यवस्था होगी अनिवार्य

इस आदेश के तहत स्कूलों को अब बच्चों के परिवहन के लिए लाइसेंस प्राप्त और सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था करनी होगी. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल संचालक ऑटो और टोटो का उपयोग करेगा, तो उसे सख्त सजा का सामना करना पड़ेगा. पटना ट्रैफिक एसपी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अब से स्कूल जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल गैरकानूनी होगा.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

स्कूलों की छुट्टियों के बाद जब नए सत्र की शुरुआत होगी, तब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से इस आदेश का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टोटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. यदि कोई चालक इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

DU में जॉब पाने का शानदार मौका, इस डेट तक कर लें अप्लाई, भरे जाएंगे इतने पद

यूनियनों ने फैसले का स्वागत किया

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर परिवहन विभाग के इस निर्णय को लेकर ऑटो यूनियनों ने भी समर्थन जताया है. ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव राज कुमार झा और ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने इस फैसले को उचित बताते हुए कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IAS Success Story: 35 बार हुए फेल, नहीं छोड़ी आस करके दिखाया यूपीएससी पास, जानें कौन है ये IAS अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget