एक्सप्लोरर

SBI PO मेन एग्जाम की डेट घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें डिटेल्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ मेन एग्जाम 2025 की तारीख 13 सितंबर तय की है. परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश जल्द ही sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. बैंक ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि SBI PO Mains Exam 2025 का आयोजन 13 सितंबर 2025 को सुबह की पाली में किया जाएगा.

एसबीआई के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट ने बताया है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी गाइडलाइन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी की जाएंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न हो जाएं.

प्रीलिम्स पास करने वालों को मिलेगा मौका

यह परीक्षा सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने हाल ही में घोषित एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में सफलता पाई है. प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 सितंबर को घोषित हुआ था, जबकि परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को पूरे देश में आयोजित हुई थी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 541 पदों (500 नियमित और 41 बैकलॉग) को भरा जाएगा.

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में

एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया को तीन बड़े चरणों में बांटा गया है. पहला चरण है प्रीलिम्स परीक्षा, दूसरा चरण है मुख्य परीक्षा और तीसरा तथा अंतिम चरण है साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू.

अंतिम चरण में उम्मीदवारों को व्यक्तित्व प्रोफाइलिंग के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होगा. इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज होगी, जो 20 अंकों की होगी, और इंटरव्यू होगा, जो 30 अंकों का होगा. अंत में सभी चरणों के अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस लिस्ट में मुख्य परीक्षा और अंतिम चरण के कुल अंकों को जोड़कर 100 अंकों के स्केल पर सामान्य किया जाएगा.

ऐसा होगा मुख्य परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा दो हिस्सों में बंटी होगी. पहला हिस्सा होगा ऑब्जेक्टिव टेस्ट और दूसरा हिस्सा होगा डिस्क्रिप्टिव टेस्ट.

ऑब्जेक्टिव टेस्ट 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि तीन घंटे होगी. इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे. पहला सेक्शन होगा रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जिसमें 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह 60 अंकों का होगा. दूसरा सेक्शन होगा डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, इसमें 30 प्रश्न होंगे और कुल 60 अंक मिलेंगे. तीसरा सेक्शन होगा जनरल, इकॉनमी और बैंकिंग अवेयरनेस, जिसमें 60 प्रश्न होंगे और 60 अंक निर्धारित होंगे. चौथा सेक्शन होगा अंग्रेजी भाषा, जिसमें 40 प्रश्न होंगे लेकिन यह केवल 20 अंकों का होगा.

इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 50 अंकों का होगा और इसके लिए 30 मिनट का समय मिलेगा. इसमें उम्मीदवारों को ईमेल, रिपोर्ट, सिचुएशन एनालिसिस और प्रेसी राइटिंग से जुड़े तीन प्रश्न हल करने होंगे. पूरी मुख्य परीक्षा कुल 250 अंकों की होगी. इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. यानी हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे.

यह भी पढ़ें- एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे​, ​​जानें कौन हैं गांव की बेटियों को शिक्षा का उजाला देने ​वालीं स​फीना हुसैन​

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget