एक्सप्लोरर

​​SBI Clerk Mains Admit Card: SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

​SBI Clerk Mains Exam: प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

​SBI Clerk Mains Admit Card Release: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद मेंस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई मेंस एग्जाम में वह उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रीलिम्स एग्जाम में सफलता प्राप्त की है. उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा संभावित तौर पर 15 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी. हालांकि अभी तक इस परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर तारीख का एलान नहीं हुआ है. लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार ध्यान दें की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड होना आवश्यक है.एडमिट कार्ड के साथ में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा. इस परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता जैसे विषयों के सवाल पूछे जाएंगे.

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरण में किया जा रहा है. प्रथम चरण में प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन किया गया था और अब दूसरे चरण में मेन्स एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी देना होगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  2. इसके बाद होमपेज पर, करियर टैब पर क्लिक करें
  3. फिर एसबीआई क्लर्क मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  4. अब नया लॉगिन पेज खुलेगा
  5. उम्मीदवार यहां पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
  6. अब उम्मीदवार विवरण जमा करें और आईबीपीएस लॉगिन एक्सेस करें
  7. फिर उम्मीदवार एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
  8. अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें-

​​Jobs 2022: यहां निकली जूनियर असिस्टेंट सहित कई पद पर भर्तियां, इस दिन तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget