एक्सप्लोरर

विदेश में इस यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे हैं सचिन पायलट, इतनी है उस कॉलेज की फीस

Sachin Pilot Education: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी हायर एजुकेशन अमेरिका से पूरी की है. सचिन कितना पढ़े हैं और जिस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की, वहां की फीस कितनी है? जानते हैं.

Sachin Pilot Educational Qualification: नेता हो या अभिनेता इन पर हमेशा जनता की नजर रहती है. थोड़ा प्रसिद्ध होते ही इनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात हर कोई जानना चाहता है. इसलिए अगर आप भी कांग्रेस के नेता और आजकल राजस्थान पॉलिटिक्स की चर्चा का विषय बने सचिन पायलट के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर आगे पढ़ें. सचिन पायलट ने कितनी और कहां से पढ़ाई की है, उनकी हायर एजुकेशन कहां से हुई है और जिस कॉलेज से वे पढ़े हैं वहां की फीस कितनी है? जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब.

दिग्गज नेताओं में शुमार है नाम

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबियों में सचिन पायलय के पिता राजेश पायलट का नाम लिया जाता था. राजेश पायलट की मृत्यु एक दुर्घटना में हुई थी. इस समय सचिन पढ़ाई के लिए विदेश गए हुए थे. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन ने कुछ समय नौकरी भी की है और उसके बाद पिता की अचानक मृत्यु होने से उन्होंने पॉलिटिक्स के क्षेत्र में कदम रखा. ये पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद की बात है.

कहां से की है शुरुआती पढ़ाई

सचिन की शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के एयरफोर्स बालभारती स्कूल से हुई है. दिल्ली से ही उन्होंने अपना कॉलेज पूरा किया. सचिन की कॉलेज डिग्री की बात करें तो उन्होंने बीए ऑनर्स इंग्लिश विषय से किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से सचिन पायलट ने ग्रेजुएशन किया है.

हायर एजुकेशन के लिए गए यूएस

ग्रेजुएशन करने के बाद सचिन हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए. यहां उन्होंने दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार पेंसलवानिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से पढ़ाई की है. सचिन ने यहां से एमबीए की डिग्री ली है. इस दौरान ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी.

कितनी थी कॉलेज की फीस?

जिस कॉलेज से सचिन ने पढ़ाई की है उसे दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूल में से एक माना जाता है. फोर्ब्स की साल 2017 की टॉप एमबीए कॉलेज की लिस्ट में व्हार्टन स्कूल को पहला स्थान मिला था. इस कॉलेज की फीस बात करें तो यहां एक साल की पढ़ाई के लिए करीब 78 लाख रुपये उस समय की फीस थी. इस फीस में सभी खर्चे शामिल थे.

यह भी पढ़ें: UP में VDO के 1438 पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, सही चुनौती पर ₹200 वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, सही चुनौती पर ₹200 वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget