एक्सप्लोरर

RSMSSB CET 2024: राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट का नोटिस जारी, नोट कर लें जरूरी तारीखें

Rajasthan CET 2024: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने सीईटी परीक्षा 2024 का नोटिस रिलीज कर दिया है. रजिस्ट्रेशन डेट्स से लेकर परीक्षा तारीख तक, यहां देखें जरूरी जानकारी.

RSMSSB Rajasthan CET 2024 Dates Released: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का नोटिस जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की राजस्थान सीईटी परीक्षा देना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस बारे में डिटेल में जानकारी पा सकते हैं. ऐसा करने के लिए आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – rsmssb.rajasthan.gov.in. ये भी जान लें कि इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

नोट करिए जरूरी तारीखें

आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त 2024 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2024 है. इस समयावधि के बीच बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. इसके बाद आपको ये मौका नहीं मिलेगा. इस बारे में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट का आयोजन साल में एक बार किया जाता है. ये एक नेशनल लेवल की परीक्षा है और इसका स्कोर रिजल्ट घोषित होने के बाद एक साल तक मान्य रहता है. इस साल की परीक्षा का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2024 के बीच किया जाएगा. अलग-अलग बात करनी हो तो एग्जाम 25, 26, 27 और 28 सितंबर के दिन आयोजित किया जाएगा.

इन पदों पर मिलती है नौकरी

ये कॉमन एलिजबिलिटी एग्जाम एक सिंगल पेपर है जिसे पास करना कई रिक्रूटमेंट एग्जाम में भाग लेने के लिए जरूरी है. ये ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा है जिसे पास करने के बाद इन भर्तियों के लिए अप्लाई किया जा सकता है. इनके नाम इस प्रकार हैं.

प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर एकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू एकाउंटेंट वगैरह.

कितनी लगेगी फीस

आरएसएमएसएसबी की सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क देना होगा. ओबीसी -एनसीएल/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी (राजस्थान के कैंडिडेट्स) को शुल्क के रूप में 400 रुपये देने होंगे.

कौन भर सकता है फॉर्म

राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट भारत का नागरिक हो. उसने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो और उसकी एज 18 से 40 साल के बीच हो. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो आरएसएमएसएसबी सीईटी एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होती है जिसमें मल्टीपल च्वॉइस सवाल आते हैं. कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर सही जवाब के लिए कैंडिडेट्स को 2 अंक मिलते हैं. पेपर में निगेटिव मार्किंग भी है. हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कट जाते हैं. परीक्षा की ड्यूरेशन तीन घंटे होती है. 

यह भी पढ़ें: रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकाली 3 हजार से ज्यादा पद पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget