एक्सप्लोरर

RRB NTPC Exam 2021: रेलवे NTPC एग्जाम फीस रिफंड के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से खुली, ऐसे करें आवेदन

RRB ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा 2021 के लिए निर्धारित फीस वापसी हेतु आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2021 यानी आज से शुरू कर दी है. रिफंड के लिए 31 अगस्त 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

RRB एनटीपीसी 2021 एग्जाम दे चुके कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने एग्जामिनेशन फीस रिफंड के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. वे उम्मीदवार जो 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई  2021 तक सात चरणों में आयोजित किए गए पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT -1) में उपस्थित हुए थे, वे लागू बैंकिंग / सेवा शुल्क की कटौती के बाद अपना परीक्षा शुल्क का रिफंड  (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्वएसएम / पीडब्ल्यूबीडी / महिला / अल्पसंख्यक / ईबीसी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये और अन्य के लिए 400 रुपये) पाने के हकदार हैं.

परीक्षा शुल्क के रिफंड के लिए आज से करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा 2021 के लिए निर्धारित फीस वापसी हेतु आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2021 यानी आज से शुरू कर दी है. आरआरबी ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए अवेदन करने हेतु विभिन्न जोन की वेबसाइट पर लिंक भी एक्टिव कर दिया है. उममीदवार इस लिंक के जरिए परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.  फीस रिफंड के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2021 है.

रिफंड के लिए ये देनी होंगी डिटेल्स

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए अपने अकाउंट की डिटेल्स और IFSC कोड देना होगा. गौरतलब है कि जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिला है, लेकिन वे परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं, वे धनवापसी के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.  

रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स कैसे जमा करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर, बैंक अकाउंट डिटेल्स जमा करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
  3. नई विंडो पर, अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  4. लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  5. नए पेज पर अपना नाम, अकाउंट नंबर ब्रांच IFSC कोड दर्ज करें.
  6. अब सबमिट पर क्लिक करें

बैंक अकाउंट डिटेल्स को सबमिट करने से पहले क्रॉस चेक जरूर करें

उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुल्क के रिफंड के लिए दी गई अपनी डिटेल्स जैसे बैंक खाता संख्या, नाम और IFSC कोड को सबमिट करने से पहले एक बार क्रॉस चेक जरूर कर लें. क्योंकि बैंक अकाउंट डिटेल्स एक बार सबमिट किए जाने के बाद उसमें एडिट नहीं किया जा सकता है. अगर कोई कैंडिडेट बैंक अकाउंट डिटेल्स सबमिट करने में असफल रहता है तो उसे रिफंड नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

TS PGCET 2021: तेलंगाना स्टेट PGCET 2021 परीक्षा आज से शुरू, यहां चेक करें लास्ट मिनट गाइडलाइन्स  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget