एक्सप्लोरर

​​UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड में किसने किया टॉप, कितना रहा पासिंग परसेंटेज- यहां जानें हर सवाल का जवाब​

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एबीपी लाइव पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आखिरकार UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिया है. दोपहर 12:30 बजे बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की. इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला. लगभग 55 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है. इस साल यूपी बोर्ड की दसवीं क्लास की परीक्षा में कुल 90.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए. वहीं, 12वीं की परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए. 

 

ABP Live पर सबसे पहले देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट up10.abplive.com और up12.abplive.com पर जाकर देख सकते हैं. रोल नंबर और स्कूल कोड डालते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

टॉपर्स को मिलेगा खास इनाम

UP Board के टॉपर्स को इस बार राज्य सरकार की ओर से खास इनाम मिलेंगे. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को 1 लाख नकद, एक लैपटॉप या टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. वहीं, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 नकद और प्रमाण पत्र मिलेगा.

यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड में महक जायसवाल और यश प्रताप ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट के लाइव अपडेट्स

डिजिलॉकर से भी मिलेगी मार्कशीट

छात्र डिजिलॉकर ऐप से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए Aadhar से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- पिछले साल की तुलना में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां जान लें किस साल कितने बच्चे हुए पास

इतने छात्र हुए थे शामिल 

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इनमें से 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे. परीक्षा में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं.​ इस वर्ष हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा. इसमें से 22,94,122 छात्र पास हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के परिणाम में टॉप-10 विद्यार्थियों की लिस्ट में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है.

किसने किया टॉप?

यूपी बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं क्लास की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र-छात्राएं हैं. इनमें अंशी और अभिषेक कुमार यादव शामिल हैं, जिन्होंने 97.67% अंक प्राप्त किए हैं. उधर, तीसरे स्थान पर भी तीन छात्रों ने बराबरी की है मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता. इन तीनों ने 97.50 फीसदी मार्क्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.

वहीं, 12वीं क्लास में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है. दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह ने 96.80 फीसदी नम्बरों के साथ शामिल हैं. जबकि तीसरे स्थान पर इटावा की मोहनी 96.40% मार्क्स के साथ हैं.
 

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड के यश प्रताप सिंह ने 10वीं परीक्षा में किया टॉप, जानें कितने आए नंबर और किस स्कूल से की पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget