एक्सप्लोरर

JEE Mains 2024: नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट कर लें चेक, अप्रैल में होगा दूसरा सेशन

JEE Mains 2024 Result: एनटीए ने जेईई मेन्स परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसे देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. छात्र चाहें तो अगले सेशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.

NTA Releases JEE Mains 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम दिया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - jeemain.nta.ac.in. इसके साथ ही नतीजे देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी साझा किया गया है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के पास अब दो ऑप्शन हैं. जो योग्य और इच्छुक होंगे वे जेईई एडवांस्ड के लिए फॉर्म भरेंगे और बाकी के सेलेक्टेड कैंडिडेट्स काउंसलिंग में भाग लेंगे.

अगर नहीं मिली मन की रैंक

वे कैंडिडेट्स जिनका सेलेक्शन इस बार नहीं हुआ है या जिन्हें मन की रैंक नहीं मिली है, वे अब अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन में भाग ले सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अगर पहले सेशन के लिए रजिस्टर किया था तो आपको सिर्फ एग्जाम फीस भरनी है, बाकी के डिटेल पुराने फॉर्म से ले लिए जाएंगे. वहीं अगर पिछला सेशन यानी जनवरी सेशन नहीं दिया है तो नये सिरे से रजिस्ट्रेशन करा लें.

अब है काउंसलिंग की बारी

वे कैंडिडेट्स जो काउंसलिंग सेशन में भाग लेंगे उन्हें अभी ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल रिलीज किए जाने का इंतजार करना होगा. रिजल्ट रिलीज होने के कुछ दिन बाद अब काउंसलिंग शुरू होगी. पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन होंगे, फिर च्वॉइस फिलिंग और और फिर सीट एलॉटमेंट. सीट पसंद है तो उसे स्वीकर करने के बाद कॉलेज में रिपोर्ट करें. नहीं पसंद है तो अगले राउंड का इंतजार करें.

वेबसाइट पर रखें नजर

रिजल्ट देखने से लेकर, अगले सेशन के लिए अप्लाई करने और काउंसलिंग के बारे में शुरुआती जानकारी पाने के लिए आपको बार-बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहीं से आपको सही जानकारियां मिलेंगी. इसलिए किसी और माध्यम से मिली सूचना पर यकीन करने के बजाय, जेईई मेन की वेबसाइट विजिट करते रहें.  

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अब इन 13 भाषाओं में आयोजित होगी SSC GD कॉन्सटेबल परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget