एक्सप्लोरर

69000 Shikshak Bharti: यूपी शिक्षक भर्ती के नतीजे दो-तीन दिनों में हो सकते हैं जारी, यहां पर कर सकते हैं चेक

उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक अध्यापक आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट भी दो तीन दिनों में हो सकते हैं जारी

UP Shikshak Bharti Result 2020: उत्तर प्रदेश प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के नतीजे अगले दो- तीन दिनों में अर्थात बुधवार तक जारी किए जा सकते हैं. यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा. जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और माननीय उच्च न्यायालय के खंडपीठ के आदेश का इंतजार कर रहे थे. नतीजे घोषित होने के बाद वे रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगें. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी रिजल्ट घोषित होने की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक सूचना निर्गत नहीं की गई है. आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में करीब 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की फाइनल रिवाइज्ड आंसर की 9 मई 2020 को जारी कर दी गई है. चारों सीरीज की उत्तरमाला ऑफिशियल वेबसाइट @atrexam.upsdc.gov.in पर 17 मई तक उपलब्ध रहेगी. जिसे अभ्यर्थी वहां से डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्न कोर्स से बाहर होने के कारण उन्हें हटा दिया गया है. इन तीनों प्रश्नों पर सभी परीक्षार्थियों को एकसमान एक-एक अंक प्रति प्रश्न के लिए प्रदान किये जायेंगें. या फिर इन तीनों प्रश्नों को हटाकर कुल प्रश्नों की संख्या 147 कर दी जाएगी और इसी को पूर्णांक मानकर रिजल्ट तैयार किया जायेगा. इसका निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में लिया जाएगा. वैसे पूरी संभावना है कि सभी अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्नों के लिए एक- एक अंक दिए जा जाएँ.  क्योंकि 3 प्रश्न हटाकर 147 नंबर पूर्णांक के आधार पर परिणाम तैयार करने से कटऑफ़ मार्क 97/ 90 से घटाकर कम करना पड़ेगा. ऐसा करने से विवाद की स्थिति बन सकती है. जबकि सभी को तीन अंक देने से कोई विवाद पैदा नहीं होगा. विदित हो कि हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला 6 मई 2020 को आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने का आदेश दिया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget