एक्सप्लोरर

40 मेडिकल कॉलेजों की रद्द हुई मान्यता, 150 और मेडिकल कॉलेजों पर लटकी तलवार

केंद्र सरकार ने जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की वो,  गुजरात, असम, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के हैं. वहीं 150 मेडिकल कॉलेजों की जांच अभी भी जारी है.

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 150 मेडिकल कॉलेजों को निगरानी में रखा है, यानी इन पर भी जल्द ऐक्शन हो सकता है. सूत्रों के हावले से मिल रही खबर के मुताबिक, सरकार ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि जांच के दौरान इन कॉलेजों में कई तरह की कमियां पाई गई थीं. ये जांच नेशनल मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड ने की थी जिसके बाद इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का फैसला किया गया है.

कहां के कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई?

केंद्र सरकार ने जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की वो,  गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल राज्य के हैं. वहीं बाकी के 150 मेडिकल कॉलेजों की जांच अभी भी जारी है. कहा जा रहा है कि अगर जांच के दौरान इन कॉलेजों में भी कमी पाई गई तो इनकी भी मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

किस तरह की कमियां मिली थीं

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक इन 40 कॉलेजों में कई तरह की कमियां मिली थीं, जिनमें कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी जैसे मुख्य मुद्दे थे. इसके साथ ही कई और मानकों पर भी ये कॉलेज जांच के दौरान खरे नहीं उतरे. हालांकि, इन कॉलेजों के पास अभी भी मान्यता रद्द करने के खिलाफ अपील करना का विकल्प मौजूद है. जितने भी कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई वो चाहें तो 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन के पास अपील कर सकते हैं.

छात्रों का क्या होगा?

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें पढ़ रहे छात्रों का क्या होगा. अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन ये जरूर है कि कॉलेजों के पास अभी भी अपील करने का विकल्प है, ऐसे में अगर ये फैसला वापिस हुआ तो छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन अगर मान्यता रद्द बरकरार रहा तो फिर सरकार छात्रों के लिए कोई और रास्ता निकालेगी.

ये भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2023: ​इंडियन ​नेवी में ​निकली वैकेंसी, j​​​oinindiannavy.gov.in पर ​जाकर तुरंत करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget