एक्सप्लोरर

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम कल, कड़े इंतजाम के बीच होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर कल से लिखित परीक्षा शुरू होगी, जिसमें 5,24,740 अभ्यर्थी शामिल होंगे. एआई तकनीक, जैमर और बायोमेट्रिक जांच जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी.

जयपुर में राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है. ये परीक्षा दो दिन यानी 13 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती में लगभग सवा पांच लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें से कुल 5,24,740 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं और उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है. इनमें से एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, यानी 3,303 पद सिर्फ महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं.

परीक्षा को पूरी ईमानदारी और बिना किसी गड़बड़ी के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. इस बार पहली बार परीक्षा में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, ताकि किसी को भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने की सुविधा न मिले. इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के अंदर किसी को भी एंड्रॉयड फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

कड़े इंतजाम 

परीक्षा के पेपर के पैकेट अभ्यर्थियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे और ओएमआर शीट क्लासरूम में ही सील की जाएगी. हर परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा. किसी भी गैर जरूरी व्यक्ति के प्रवेश पर एआई अलर्ट तुरंत एक्टिव होगा और इसकी जानकारी पुलिस हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी.

कितनी पाली में एग्जाम?

पहले दिन यानी 13 सितंबर को दूसरी पाली में कुल 1,05,846 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. दूसरे दिन, 14 सितंबर को परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन दिनों तक विशेष ट्रेनें चलाएगा. इसके अलावा रोडवेज बड़ी संख्या में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा, ताकि उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें.

हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की सहायता के लिए पुलिस हेडक्वार्टर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. अभ्यर्थी इस हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इसके लिए टेलीफोन नंबर 141-2821597 जारी किया गया है. इसके अलावा दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 7340557555 और 9352323625 भी अभ्यर्थियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे.

क्या बोले अफसर?

परीक्षा केंद्र में सभी अभ्यर्थियों की एंट्री बायोमेट्रिक जांच के बाद ही दी जाएगी. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अभ्यर्थी किसी असुरक्षित तरीके से प्रवेश न करे. ADG विपिन कुमार पांडेय और ADG वीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें -UPSSC Jobs 2025: यूपी में शुरू होने वाली है बंपर भर्ती, 44000 से ज्यादा पद भरेगा UPSSC

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
कभी भी जारी हो सकती है UGC NET की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
CUET और बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों का डेटा लीक! कई वेबसाइट पर बेची जा रही निजी जानकारी
CUET और बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों का डेटा लीक! कई वेबसाइट पर बेची जा रही निजी जानकारी
देशभर में हर दिन बंद हुए 13 स्कूल, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में, UDISE रिपोर्ट ने चौंकाए आंकड़े
देशभर में हर दिन बंद हुए 13 स्कूल, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में, UDISE रिपोर्ट ने चौंकाए आंकड़े
कॉलेज का पहला साल आसान बनाना है, तो पहले दिन से अपनाएं ये 5 आदतें
कॉलेज का पहला साल आसान बनाना है, तो पहले दिन से अपनाएं ये 5 आदतें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget