एक्सप्लोरर

कॉपी चेक में एक आंसर गलत होने से फेल हुआ कैंडिंडेट, मगर परीक्षार्थी ने 8 IIT में जाकर जवाब तो चेक करने वाले निकले गलत!

​उम्मीदवार को पहले पेपर में 45% और दूसरे में 39.93% नंबर मिले हैं. दूसरे पेपर में 40% अंक लाने की वजह से वह चयन से वंचित रह गया. हालांकि मामला अभी कोर्ट में है.

Computer Instructor Recruitment Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती एग्जाम में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बोर्ड की तरफ से आयोजित परीक्षा में 0.07 फीसदी कम नंबर आने के चलते एक उम्मीदवार चयनित होने से वंचित रह गया. नंबर कम आने के पीछे प्रारंभिक आंसर-की और फाइनल आंसर की में एक ही सवाल के अलग-अलग सही उत्तर दिए गए हैं. हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

दरअसल, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में भरतपुर के रहने वाले उमाकांत ने आवेदन किया था. उन्हें पूरा भरोसा था कि वह इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे. लेकिन केवल 0.07% कम नंबर आने के चलते उनका चयन नहीं हुआ. एक प्रश्न का बोर्ड ने प्रारंभिक आंसर-की में उत्तर D को सही माना था. लेकिन जब फाइनल आंसर-की प्रकाशित हुई थी तो उसे बदल कर A कर दिया गया. उत्तर बदलने की वजह से उमाकांत का जवाब गलत करार दिया गया और 1 अंक कटने के साथ माइनस मार्किंग भी हुई. जिसकी वजह से उनके एक तिहाई नंबर और काट लिए गए. लेकिन उम्मीदवार उमाकांत को अपने उत्तर पर पूरा भरोसा था. जिसके चलते वह देशभर की प्रमुख 8 आईआईटी तक पहुंच गए. जहां उन्हें उस सवाल का सही जवाब मिला.

आईआईटी ने ऑप्शन D को ही सही ठहराया. जिसके बाद अभ्यर्थी ने बोर्ड के सामने डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किए. राजस्थान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में दो पेपर हुए थे. चयन के लिए उम्मीदवारों दोनों प्रश्न-पत्रों में अलग अलग 40-40 प्रतिशत अंक लाने थे. उमाकांत को पहले पेपर में 45 फीसदी और दूसरे में 39.93 प्रतिशत नंबर मिले. वह दूसरे पेपर में जो कि कंप्यूटर का था, उसमें 40% अंक नहीं ला पाए. जिसकी वजह से वह चयन से वंचित रह गए. बाद में मामला कोर्ट में चला तो बोर्ड ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी के आधार पर A जवाब को सही माना गया है. एक्सपर्ट कमेटी ने A जवाब के लिए डाटाबेस सिस्टम कॉन्सेप्ट 5वां एडिशन एमसी ग्राव्हिल को आधार माना था.

ये है सवाल:
‘की’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
(1) सुपर-की एक या एक से अधिक अटरीब्यूट्स का संयोजन है जो आरडीबीएमएस टेबल के रिचड्र्स की यूनिक पहचान करती है.
(2) कंडीडेट-की, सुपर-की का एक उपसमुच्चय होती है.
(3) सभी सुपर कीज, कंडीडेट कीज होती है लेकिन सभी कंडीडेट की, सुपर कीज नहीं होती है.

क्या थे विकल्प:
A. केवल (1) सत्य है
B. केवल (2) सत्य है
C. (1) और (3) दोनों सत्य है
D. (1) और (2) दोनों सत्य है

कोर्ट में मामला 

इस सवाल के जवाब को प्रारंभिक आंसर-की में D को सही माना गया है. जबकि फाइनल आंसर-की में A को ठीक बताया गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा का मामले में कहना है कि एक उम्मीदवार ने इस प्रश्न को लेकर कुछ तथ्य पेश किए हैं. मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. इसलिए इस विषय पर टिप्पणी करना ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें- ​SSC GD Constable Result 2023: जल्द जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान बनना चाहता है ये शख्स, डिग्रियां कर देंगी हैरान
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़
अब अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी मिलना आसान नहीं, देने होंगे एक करोड़
हरियाणा के 12000 शिक्षकों की नौकरी पर संकट, HTET पास करना अनिवार्य
हरियाणा के 12000 शिक्षकों की नौकरी पर संकट, HTET पास करना अनिवार्य

वीडियोज

UP News: Ghaziabad में स्कूल वैन के साथ हादसा, बाल-बाल बचे वैन में सवार सभी छात्र।
Chitra Tripathi: PDA की सियासत में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक क्यों अहम? | Akhilesh | UP Election 2027
Trump Tariff War Against India: ट्रंप के टैरिफ बिल से भारत पर दबाव, MEA ने दिया कड़ा संदेश | PM Modi
YRKKH: 😯Maira के सिर चढ़ा प्यार का भूत! Armaan-Abhira की समझाइश को किया दरकिनार! #sbs
Bollywood News: रणबीर कपूर का प्रसाद ठुकराने का वायरल सच, 'रामायण' के कड़े अनुशासन के कारण ट्रोल हुए अभिनेता (17.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
'PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत', बोले- CM योगी
'PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है भारत', बोले- CM योगी
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222 लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222 लक्ष्य
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
Embed widget