एक्सप्लोरर

MP Board 10th Exam 2020: प्रश्न पत्र में पीओके को लिखा आजाद कश्मीर, मचा बवाल

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पूंछे गए सवाल में पाक अधिकृत कश्मीर को लिखा गया ‘आजाद कश्मीर' लिखा गया जिसपर बवाल मच गया है.

MP Board 10th Exam 2020: मध्य प्रदेश राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में गुलाम कश्मीर यानी पीओके (Pakistan Occupied Kashmir, PoK) को आजाद कश्मीर लिखा गया है. इस प्रश्नपत्र में ऐसे दो प्रश्न पूंछे गए हैं जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर कहा गया है.

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र के प्रश्न नंबर 4 में सही जोड़े मिलाने हैं और इनके विकल्पों में से एक आजाद कश्मीर का ऑप्शन दिया गया है. प्रश्न 26 में भारत के मानचित्र में 'आजाद कश्मीर' कहां पर है, यह पूछा गया है.

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं  कक्षा में पूंछे गए इन सवालों को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. वहीं राजनीतिक गलियों में इस खबर बीजेपी द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है. इन सवालों का विरोध करते हुए भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस पहले से ही अलगाववादी आंदोलनों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन करती रही है. इसलिए ऐसे सवालों का पूछा जाना आश्चर्यचकित नहीं कर रहा है खास कर तब जबकी राज्य में कांग्रेस की सरकार है. मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने कहा कि इस तरह के सवाल निंदनीय हैं.

अध्यापक हुए निलंबित

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चेयरमैन सलीना सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के पेपर में पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर बताने वाले दो शिक्षकों को निलंबित करने और इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है.

बता दें कि पाकिस्‍तान पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को 'आजाद कश्‍मीर' कहता आरहा है जबकि शुरू से ही भारत कश्मीर के इस हिस्से को गुलाम कश्‍मीर कहता रहा है.

विदित हो कि मध्यप्रदेश बोर्ड की वर्ष 2020 की कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा 27 मार्च 2020 को जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) कक्षा की परीक्षाएं 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रहीं हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget