एक्सप्लोरर

PM Vidyalaxmi Scheme: इस योजना में कौन-कौन से बैंक हैं शामिल, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन? पढ़िए पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत हर योग्य छात्र को शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा.

PM Vidyalaxmi Scheme: देश को कोई भी बच्चा अब पैसों की कमी के चलते हायर एजुकेशन से वंचित नहीं रह सकेंगे. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम विद्या लक्ष्मी एजुकेशन स्कीम को अपनी मंजूरी दी है. दरअसल, इसके तहत आठ लाख सालाना से कम आमदनी वाले परिवार के बच्चे को तीन प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. इसके तहत सरकार का मकसद है कि कोई भी मेधावी छात्र वित्तीय समस्या के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके.  आइए जानते हैं इस योजना का आप कैसे लाभ ले सकते हैं, कौन-कौन से बैंकों में आवेदन किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: शादी के बाद भी नहीं छोड़ा IAS बनने का सपना, नौकरी के साथ इस प्लानिंग से पास की UPSC परीक्षा

 

उच्च संस्थानों पर लागू होगी स्कीम
यह स्कीम देश के शीर्ष गुणवत्ता वाले उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगी. जैसा कि एनआईआरएफ  रैंकिंग से तय किया गया है. इस सूची को हर साल नवीनतम एनआईआरएफ रैंकिंग का उपयोग करके अपडेट किया जाएगा. पहले 860 योग्य क्यूएचईएल के साथ इसकी शुरुआत होगी. इसमें 22 लाख से अधिक छात्र पीएम-विद्यालक्ष्मी का लाभ उठाने में सक्षम होंगे. पीएम विद्या लक्ष्मी एजुकेशन योजना में आवेदन करने के लिए छात्र का आधार कार्ड, फोटो, पहचान पत्र और पिछले एजुकेशन के सभी दस्तावेज लगेंगे.

जानें क्या है व्यवस्था
7.5 लाख रुपये तक की कर्ज राशि के लिए छात्र बकाया डिफॉल्ट के 75 प्रतिशत की क्रेडिट गारंटी के लिए भी पात्र होगा. इससे बैंकों को योजना के तहत छात्रों को शिक्षा लोन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. इसके अलावा, जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपये तक है और जो किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप या ब्याज सबवेंशन योजनाओं के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें मोरोटेनियम पीरियड के दौरान 10 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए तीन फीसदी ब्याज सबवेंशन भी प्रदान किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Railway Jobs 2024: रेलवे ने निकालीं ग्रुप डी की भर्तियां, इतनी मिलेगी सैलरी... ये होनी चाहिए योग्यता, पढ़ें डिटेल 

 

ऐसे मिलेगा एजुकेशन लोन
उच्च शिक्षा विभाग के पास एक एकीकृत पोर्टल 'पीएम-विद्यालक्ष्मी' होगा, जिस पर छात्र सभी बैंकों की ओर से उपयोग की जाने वाली सरलीकृत आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से एजुकेशन लोन के साथ ब्याज सबवेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. ब्याज सबवेंशन का भुगतान ई-वाउचर और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट के जरिये किया जाएगा. पीएम विद्यालक्ष्मी भारत के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से पिछले एक दशक में की गई पहलों की श्रृंखला के दायरे का विस्तार करेगी. 

कैसे और कहां करें आवेदन
पीएम विद्या लक्ष्मी एजुकेशन योजना के तहत छात्रों को सरल और डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से बिना गारंटी के शिक्षा ऋण मिलेगा. इसमें सबसे कम ब्याज सब्सिडी के साथ कम आय वाले परिवारों को लोन दिया जाएगा. इस योजना के तहत सभी बैंकों द्वारा डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के जरिए कम समय में और आसानी से लोन मिलेगा. इसमें लोन आवेदन के लिए सभी बैंक एकीकृत डिजिटल फॉर्मेट उपलब्ध कराएंगे. बैंकों के एप और वेबसाइट पर इसका आवेदन करना होगा.

स्कीम में शामिल होने वाले संभावित बैंक 
इस स्कीमके अंतर्गत विभिन्न बैंकों में आवेदन किया जा सकता है. हालांकि, विशेष रूप से उन बैंकों की पहचान की गई है, जो इस योजना के साथ जुड़ेंगे. ये बैंक आमतौर पर इंडियान बैंक एसोसिएशन द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार कार्य करेंगे. इस स्कीम में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड बैंक शामिल हो सकते हैं. इन बैंकों में छात्र अपनी आवश्यकताओं और सुविधाओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें: इस कॉलेज को कहते हैं यूपीएससी का हॉटस्पॉट, हर साल यहां से निकलते हैं IAS-IPS  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 2025 बैच के सभी छात्र सस्पेंड
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget