एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: इस स्कीम के जरिए मिलेगा नामी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका, ​इतनी है वैकेंसी

PM Internship Scheme: करीब 150 कंपनियों ने अपने यहां 50 हजार इंटर्न को रखने की जानकारी स्कीम के पोर्टल पर अपलोड की है.

PM Internship Scheme: देश के 21 से 24 साल तक की उम्र के ऐसे युवा जो 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके हैं, उनके लिए देश की नामी कंपनियों में इंटर्नशिप करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की है. 12 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. आइये जानते हैं क्या खास है इस स्कीम में...
 
150 कंपनियां आ चुकी हैं सामने
पहले चरण में इंटर्न​शिप के लिए आवेदन मांगने से पहले जरूरी था कि कंपनियां अपने यहां मौजूद इंटर्न​शिप वाली वेकेंसी का ब्योरा दें. ऐसे में करीब 150 कंपनियों ने अपने यहां 50 हजार इंटर्न को रखने की जानकारी स्कीम के पोर्टल पर अपलोड की है. अब 12 अक्टूबर से युवाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
 
ये लोग कर सकते हैं अप्लाई
 
इस स्कीम में 21 से 24 साल तक की उम्र के वो लोग आवेदन कर सकते हैं जो कहीं पर भी फुल टाइम जॉब नहीं कर रहे. इसके अलावा जिन युवाओं के माता पिता या पति पत्नी में से कोई सरकारी नौकरी में है या जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से ज्यादा है या फिर जो फुल टाइम कोर्स पढ़ रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकेंगे. ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में नामांकन करा पढ़ाई कर रहे युवा इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
 

कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस स्कीम के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर से स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mci.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे. 25 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. 2 दिसंबर से इंटर्न​शिप शुरू होगी. इंटर्नशिप के दौरान आने वाली किसी दिक्कत या शिकायतों को इंटर्न तत्काल दर्ज करा सकेंगे. इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-116-090 चालू किया गया है.
 
5000 मिलेंगे हर महीने
केंद्र सरकार हर इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान 4500 रुपये महीने बतौर स्टाइपेंड देगी. संबंधित कंपनी भी अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत इंटर्न को 500 रुपये का अतिरिक्त भत्ता देगी. साल भर की इंटर्नशिप के बाद एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा और अगर कंपनी में वैकेंसी होती है तो युवा को वहीं पर परमानेंट जॉब भी मिल जाएगा.
 
 
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार की इस स्कीम से देश के एक करोड़ युवाओं को अगले 5 वर्षों में नामी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. वित्त वर्ष 2025 में ही 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप कराई जाएगी. पूरी स्कीम में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी लागू रहेगी.
 
इन बातों का रखें ख्याल
21 से 24 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा किया हो. आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों से डिग्री ले चुके युवाओं का आवेदन स्वीकार ही नहीं होगा. प्रोफेशन डिग्री वालों को स्कीम से बाहर रखा गया है.
 
अप्रेंटिस​शिप करने वाले नहीं ले सकेंगे लाभ
केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा रह चुके युवा इस योजना के पात्र नहीं होंगे. किसी भी स्किल अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप वाले भी आवेदन नहीं कर पाएंगे. यही नहीं, नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम या नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत किसी भी समय अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके या ट्रेनिंग ले रहे युवा भी आवेदन नहीं कर सकेंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget