एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए यहां करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में 25 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स की इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी.

PM Internship Scheme: 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके 21 से 24 साल तक के युवाओं को देश की नामी 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका देने के लिए केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप स्कीम शुरू कर रही है. इसमें 12 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. आइये जानते हैं इस स्कीम के बारे मे.
 
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
 
इस स्कीम में चुने गए कैंडिडेट्स को केंद्र सरकार और कंपनी दोनों से ही भत्ता मिलेगा. केंद्र सरकार जहां हर इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान 4500 रुपये हर महीने बतौर स्टाइपेंड देगी. वहीं, संबंधित कंपनी में अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत इंटर्न को 500 रुपये का अतिरिक्त भत्ता देगी. साल भर की इंटर्नशिप के बाद एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा और अगर कंपनी में वैकेंसी होती है तो युवा को वहीं पर पर्मानेंट जॉब भी मिल जाएगा.
 
 
यहां करें आवेदन
 
इस स्कीम के तहत आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 12 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mci.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे. 25 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इंटर्नशिप के दौरान आने वाली किसी दिक्कत या शिकायतों को दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-116-090 चालू किया गया है. इसमें कंपनी में माहौल से लेकर इंटर्नशिप के दौरान होने वाली किसी भी तरह की शिकायत की जा सकेगी जिन्हें तय समय में निस्तारित किया जाएगा.
 
कौन कर सकता है अप्लाई
 
21 से 24 साल तक की उम्र के युवा जो कहीं पर फुल टाइम जॉब ना कर रहे हों, वह इसमें आवेदन कर सकते हैं. जिन युवाओं की पारिवारिक आय सालाना आठ लाख रुपये से ज्यादा है या फिर जिन युवाओं के माता पिता या पति पत्नी में से कोई सरकारी नौकरी में है या जो फुल टाइम एजुकेशन कोर्स पढ़ रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकेंगे. हालांकि ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में एनरोल्ड विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
 
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा लाभ
 
केंद्र सरकार की इस स्कीम से देश के एक करोड़ युवाओं को अगले 5 वर्षों में नामी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. वित्त वर्ष 2025 में ही 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप कराई जाएगी. पूरी स्कीम में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी लागू रहेगी.
 
 
यह योग्यता होनी जरूरी
 
आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा कर चुके 21 से 24 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे. आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों से डिग्री ले चुके युवा अप्लाई नहीं कर सकेंगे. जिनके पास सीए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या और किसी तरह की प्रोफेशनल मास्टर्स डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री है, उन्हें भी स्कीम से बाहर रखा गया है.
 
अप्रेंटिस​शिप करने वाले नहीं कर पाएंगे आवेदन
 
केंद्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी स्किल अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप या स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा रह चुके युवा इस योजना के पात्र नहीं होंगे. नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम या नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत किसी भी समय अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके या ट्रेनिंग ले रहे युवा भी आवेदन नहीं कर सकेंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget