एक्सप्लोरर

Patanjali University: पतंजलि यूनिवर्सिटी सरकारी है या प्राइवेट? ​कैसे हुई थी शुरुआत, जानें पूरी डिटेल

पतंजलि यूनिवर्सिटी नैक ए+ ग्रेड यूनिवर्सिटी है. यहां बहुत से कोर्स चलाए जाते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये विश्वविद्यालय रिसर्च को बढ़ावा देता है.

वैश्विक स्तर पर तेज बदलाव और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट से भारतीय समाज में नाटकीय परिवर्तन हुए हैं. भारत ने आर्थिक, तकनीकी, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में कई सीमाएं लांघी हैं,  लेकिन भारतीय संस्कृति और परंपरा से अलगाव और मूल्यों में गिरावट भी दिखी है. इसी अवमूल्यन को दूर करने के लिए पतंजलि यूनिवर्सिटी की परिकल्पना की गई थी.

पतंजलि यूनिवर्सिटी एक निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जिसका परिसर हरिद्वार, उत्तराखंड में है. इसकी स्थापना 2006 में उत्तराखंड विधान सभा द्वारा पतंजलि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006 पारित करने के बाद की गई थी. इसके संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण हैं. इस विश्वविद्यालय  की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत को समृद्ध रूप से आत्मनिर्भर राष्ट्र के तौर पर विकसित करने के लिए सक्षम युवा शक्ति को गढ़ना है. यह तभी संभव है जब युवाओं का व्यक्तित्व योग मूलक हो और सभी आयामों में सामर्थ्य के साथ-साथ एक सुदृढ़ चरित्र और व्यक्तित्व का विकास हो.

आज की शिक्षा अधिकतर नौकरी केंद्रित हो गई है, जिसका मकसद छात्र की वास्तविक क्षमता को निखारने के बजाय एक आत्मकेंद्रित, नौकरी चाहने वाले जीविकोपार्जन केंद्रित व्यक्ति का निर्माण करना है. वहीं, पतंजलि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं में जीवन और समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व परक गुणों का विकास करना है. इसी को केंद्र में रखते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का उद्देश्य ऐसे युवाओं को शिक्षित करना है, जो राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक धरातल पर भी पूरी मानवता का नेतृत्व कर सकें.

रिसर्च को देता है बढ़ावा, ये हैं पाठ्यक्रम

पतंजलि विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल में वैदिक शिक्षा प्रणाली को मानकीकृत और बढ़ावा देता है. यह मानविकी, प्रबंधन, पत्रकारिता, प्राकृतिक और अनुप्रयुक्त विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संबद्ध ज्ञान स्पेक्ट्रम पर शोध को भी बढ़ावा देता है. वर्तमान में, पतंजलि विश्वविद्यालय में चार संकाय हैं, जिनमें योग विज्ञान संकाय, मानविकी और प्राचीन अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय और प्रबंधन संकाय शामिल हैं. इन संकायों को आगे 11 विभागों में विभाजित किया गया है, जो सामूहिक रूप से यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डॉक्टरेट स्तर पर 10 पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme: देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए यहां करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इतनी है फीस और स्ट्रक्चर

पतंजलि विश्वविद्यालय का फीस स्ट्रक्चर कई घटकों से मिलकर बनी है, जैसे ट्यूशन फीस, छात्रावास शुल्क, चिकित्सा बीमा, मेस और अन्य शुल्क आदि. इन सभी शुल्कों में से, कुछ ऐसे हैं जिन्हें पतंजलि विश्वविद्यालय द्वारा एक बार लिया जाता है. वहीं, कुछ को सेमेस्टर के हिसाब से भुगतान करना होता है, जैसे ट्यूशन फीस. पतंजलि विश्वविद्यालय की फीस छात्रों द्वारा चुने गए कोर्स या विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग होती है. इसकी अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
NTA Overhaul: NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल
UK Graduate Visa: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी: UK ने ग्रेजुएट वीजा की अवधि 2 साल की
NEET UG Counselling 2026: MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
MBBS की खाली सीटें बढ़कर 946 हुई, AIIMS में भी एडमिशन का मौका
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget