एक्सप्लोरर

'देश के सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान IIT में महिलाओं की सिर्फ 10 फीसदी भागीदारी'

प्रो.शर्मा ने कहा कि हमने ऐसी पहल की शुरुआत की है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके. हमने कोशिश की है कि विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़े.

कोलकाता: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी महज 10 फीसदी है, जबकि ये 50 फीसदी होनी चाहिए, इसलिए सरकार उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव प्रो.आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को ये बात कही. इंडिया इंरटनेशनल साइंस फेस्टिवल-2019 के तीसरे दिन महिला वैज्ञानिक व उद्यमी सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद प्रो.शर्मा ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में लाए जाने पर वे अगर पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनती हैं तो उनसे प्रभावित होकर लड़कियां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के प्रति उत्साहित होंगी.

प्रो.शर्मा ने कहा, " हमने कोशिश की है कि नेतृत्व की भूमिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, जिससे वे रोल मॉडल बनें. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग यानी डीएसटी के 19 प्रमुख संस्थानों में से चार की निदेशक महिलाएं हैं."

बतौर डीएसटी सचिव उन्होंने कहा, "देशहित में तीन कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है, जिनमें एक स्कीम यह है कि महिलाओं के कॅरियर में विराम आने के दौरान उनको ड्रॉप आउट नहीं किया जाना चाहिए, और वह अपने मूल संस्थान में फेलोशिप लेकर अपने अनुसंधान को तब तक जारी रख सकती हैं, जब तक उनको स्थायी नौकरी नहीं मिल जाती."

सचिव ने कहा कि दूसरी स्कीम यह है कि विज्ञान पढ़ने वाली महिलाएं सामाजिक कार्य कर सकती हैं. वे कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए काम कर सकती हैं. स्कूलों में बच्चों के साथ और स्वास्थ्य सेवा का काम कर सकती हैं. इसके अलावा, तीसरी स्कीम यह है कि उनको बौद्धिक संपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण के लिए एक साल की फेलोशिप दी जाती है."

प्रो.शर्मा ने बताया कि बौद्धिक संपदा प्रबंधन की देश में काफी मांग है और सही मायने में देश के 10 फीसदी बौद्धिक संपदा प्रबंधन पेशेवरों को इस कार्यक्रम के जरिए तैयार किया गया है और इस कार्यक्रम के तहत करीब 1,000 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और उनको बहुत अच्छी नौकरियां मिली हैं. यह बहुत बड़ी कामयाबी की मिसाल है.

उन्होंने कहा, "हम एक नई स्कीम शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम विज्ञान ज्योति है. यह एक बड़ा कार्यक्रम है जो अगले साल से शुरू होने जा रहा है. इसके तहत हर साल बोर्ड परीक्षा में बेहतर करनेवाली 50,000 लड़कियों का चयन किया जाएगा. उनके लिए कोचिंग शिविर की व्यवस्था की जाएगी."

नोटबंदी की तीसरी सालगिरह आज, प्रियंका बोलीं- इस आपदा ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी

अयोध्या मामला: CJI से मिलने दिल्ली रवाना हुए यूपी के DGP और मुख्य सचिव, सुरक्षा तैयारियों पर होगी समीक्षा

क्या बंद हो जाएगा Twitter पर Retweet का ऑप्शन, जानिए कंपनी किस विकल्प पर कर रही है विचार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget