एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: CJI से मिलने दिल्ली रवाना हुए यूपी के DGP और मुख्य सचिव, सुरक्षा तैयारियों पर होगी समीक्षा

गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवान भेजे हैं. अयोध्या समेत यूपी के सभी जिलों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है. कहीं फ्लैग मार्च हो रहा है तो कहीं पुलिस लोगों से संवाद कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है.

लखनऊ: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर हलचल तेज हो गई है. फैसले के बाद कहीं किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए हर कवायद की जा रही है. गृह मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस डीजीपी और मुख्य सचिव चीफ जस्टिस रंजन गोगोई से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक ये मुलाकात 12 बजे हो सकती है. चीफ जस्टिस अयोध्या फैसले से पहले की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और ऐसे में साफ है कि मामले की सुनवाई कर रही पांच जजों की संविधान पीठ उससे पहले ही अपना फैसला सुना देगी.

केंद्र सरकार ने आने वाले इस फैसले को ध्यान में रखते हुए करीब 4 हजार जवानों को यूपी भेजा है. केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल के ये जवान 18 नवंबर तक राज्य में रहेंगे. कोर्ट के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश और खास तौर पर अयोध्या में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. अयोध्या को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

आपको बता दें कि पूरे राज्य में धारा 144 लागू है. धार्मिक संगठन और नेता लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. पार्टियों ने भी अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है.

इन चीजों पर लगाई गई है रोक

अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी 30 बिंदुओं वाला एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कई तरह की रोक लगाई गई है, जिसमें सार्वजनिक या निजी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर कुछ ऐसा करना जिससे भावनाएं भड़के, शस्त्र उपयोग पर प्रतिबंध, तेज़ाब या कोई और विस्फोटक की श्रेणी के आने वाली वस्तु और कंकड़ पत्थर को इकट्ठा करने पर प्रतिबंध, किसी को भी बिना अनुमति किसी तरह का विजयोत्सव निकालने पर प्रतिबंध, लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर कुछ भी अपमानजनक लिखने पर कड़ाई की जाएगी और मंदिर/मस्ज़िद के नाम पर कुछ भी भड़काऊ कार्यक्रम करने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

कई जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर

यूपी की योगी सरकार भी अयोध्या पर फैसले से पहले एहतियातन कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल यूपी के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और निर्देश दिए. अयोध्या, समेत इटावा, एटा, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़ जिले में पुलिस हाई अलर्ट है. कई जिलों में पुलिस दंगे और बलवा की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रही है. कई जगहों पर फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है.

अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से नजर

अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है तो कानपुर में तो एयरबलून के सहारे 100 फीट ऊपर कैमरा लगाकर कर हर इलाके पर नजर रखी जा रही है.

अयोध्या: फैसले से पहले हलचल तेज, गृह मंत्रालय ने राज्यों से अलर्ट रहने को कहा, UP में सुरक्षा बेहद कड़ी

यूपी: अयोध्या फैसले के मद्देनजर अंबेडकरनगर के कॉलेजों में बनी 8 अस्थायी जेल

तस्वीरें : अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर प्रयागराज में हुआ विशेष अनुष्ठान, लाखों दीपों से जगमगा उठा यमुना का तट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में युवक से हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पीलीभीत में युवक से हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
बस्ती में जमीन के लिए महिला की कर दी हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव रखकर बनाया हादसा, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती में जमीन के लिए महिला की कर दी हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव रखकर बनाया हादसा, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध
बिहार: 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े को देखने उमड़ा जनसैलाब, आस्था के साथ लोग पिला रहे दूध

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget