एक्सप्लोरर

​​NEET UG Results Controversy: नीट यूजी रिजल्ट विवाद को लेकर NTA ने कही बड़ी बात, स्टूडेंट्स जरूर जानें

नीट यूजी के नतीजों से हुए विवाद के बाद एनटीए ने परीक्षा से जुड़े सवालों का जवाब दिया है. एजेंसी परीक्षा में गड़बड़ी से इनकार कर रही है और मामले पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होगी.

नीट यूजी एग्जाम के रिजल्ट आने के बाद से ही देशभर में बवाल मचा हुआ है. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों कैंडिडेट्स सड़क पर उतर आए हैं. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है. मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. लेकिन उससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें एग्जाम से जुड़े लगभग हर सवाल का जवाब है.

दरअसल, नीट यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे एनटीए की ओर से हाल ही में जारी किए गए थे. इस बार एग्जाम में 24 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था. जबकि एग्जाम में करीब 13.61 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी. लेकिन इस बार एग्जाम में एक या दो नहीं बल्कि 67 टॉपर्स हैं. इनमें से 08 तो एक ही सेंटर से है. जिसके बाद एजेंसी सवालों के घेरे में है. हालांकि मामले की शुरुआत से लेकर अभी तक एनटीए परीक्षा में हुई किसी भी तरह की धांधली को लेकर इंकार करता हुआ आया है.

सवाल- कम्पेन्सेटरी मार्क्स कैसे किए जाते हैं कैलकुलेट?

जवाब- एनटीए ने कहा है कि एग्जाम टाइम पर समय के नुकसान का पता चला था और ऐसे उम्मीदवारों को शीर्ष अदालत की ओर से किए गए निर्णय के अनुसार अंक दिए गए. सेट फार्मूला के अनुसार छात्रों की जवाब देने की दक्षता और टाइम लॉस के आधार पर नंबरों की भरपाई की गई थी. कुल 1563 कैंडिडेट्स को ये अंक दिए गए.

सवाल- कैसे कैंडिडेट्स ने 718 और 719 मार्क्स नीट यूजी एग्जाम में प्राप्त किए?

जवाब- कम्पेन्सेटरी मार्क्स के चलते दो कैंडिडेट्स को 718 व 719 अंक मिले हैं.

सवाल- बिहार में रिसाव या गोधरा में पेपर लीक हुए?

जवाब- रिपोर्ट्स में पाया गया कि परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं हुआ ये सिर्फ़ नकल के मामलेथे. एनटीए के पास अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं और सभी प्रश्नपत्रों का हिसाब लगाया गया है. पटना पुलिस को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं और एनटीए जांच में सहयोग कर रहा है.

सवाल- परीक्षा के समय गड़बड़ी रोकने के लिए एनटीए ने क्या उपाय किए हैं?

जवाब-  परीक्षा हॉलों में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन जांच और जैमर का उपयोग किया गया.

सवाल- क्या 720 मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को दो सही जवाब होने और ग्रेस मार्क्स के चलते लाभ मिला है?

जवाब- नीट परीक्षा में 67 छात्रों ने फुल मार्क्स प्राप्त किए हैं. इनमें से 44 छात्रों के उत्तर आंसर की चैलेंज होने के बाद सही किए गए हैं. परीक्षा में एक प्रश्न के दो उत्तर सही थे, इसलिए किसी भी एक उत्तर को चुनने वाले छात्रों को बाद में अंक दे दिए गए. ऐसे छात्रों को ग्रेस मार्क्स नहीं दिए गए हैं. ग्रेस मार्क्स केवल उन छात्रों को दिए गए हैं जिनका समय बर्बाद हुआ है.

यहां देखें हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें- CUET UG 2024: NTA आज जारी कर सकता है कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की, उससे पहले समझ लें मार्किंग स्कीम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget