एक्सप्लोरर

NEET UG 2024 SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क पर दिया दोबारा परीक्षा नहीं कराने वाला फैसला, छात्रों को जरूर जाननी चाहिए ये बात

नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है. परीक्षा का आयोजन दोबारा नहीं किया जाएगा. हालांकि कोर्ट ने कहा है कि धोखाधड़ी में शमिलों को दाखिले का अधिकार नहीं है.

नीट परीक्षा दोबारा नहीं होगी. नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया. सीजेआई की बेंच ने कहा कि दोबारा से परीक्षा आयोजित नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि परीक्षा की पवित्रता का उल्लंघन किया गया था.

उच्चतम न्यायालय ने नीट यूजी परीक्षा के लिए री एग्जाम अस्वीकार कर दिया. याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि प्रश्नपत्र लीक हो गया था और परीक्षा में व्यवस्थागत खामियां थीं. लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए परीक्षा को कैंसिल करने से इंकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट यूजी मामले पर सुनवाई की. 1 लाख 8 हज़ार सीटों के लिए 23 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा में 180 प्रश्न होते हैं, जिनके कुल अंक 720 होते हैं. याचिकाकर्ताओं ने सिस्टेमेटिक विफलता का सवाल उठाकर दोबारा परीक्षा की मांग की. मामले में कई लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए हैं.

आज सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया. सीबीआई की जांच अधूरी होने के चलते NTA से यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया था कि क्या गड़बड़ी बड़े पैमाने पर हुई है या फिर नहीं. केंद्र और NTA ने अपने जवाब में आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट का हवाला दिया था. कोर्ट ने कहा कि उसके सामने उपलब्ध तथ्यों के मद्देनजर, दोबारा परीक्षा कराना सही नहीं होगा.

धोखाधड़ी में शमिलों को दाखिले का अधिकार नहीं

सीजेआई ने कहा कि धोखाधड़ी वाले छात्रों को अलग किया जाएगा. सीबीआई जांच में पाए गए 155 लाभार्थी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, भले ही काउंसलिंग पूरी हो चुकी हो. जो छात्र धोखाधड़ी में शामिल हैं उन्हें दाखिले का अधिकार नहीं है.

स्कोरकार्ड जारी होने के बाद से हंगामा 

नीट यूजी एग्जाम के स्कोरकार्ड जारी होने के बाद से ही देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. एजेंसी ने जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले थे उनके लिए दोबारा एग्जाम कराया था. जिसके बाद टॉपर्स की संख्या में गिरावट हुई थी. लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के आरोप लगातार लगाए जा रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में दर्जनों याचिकाएं आई थीं. जिन पर सुनवाई चल रही थी और आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है.  

यह भी पढ़ें- Budget 2024: पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए बजट में हुआ ये बड़ा ऐलान, पहले चार साल में मिलेगा ये फायदा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
UGC NET की आंसर-की को लेकर NTA ने दिया अपडेट, इसी सप्ताह होगी जारी
Deepak Dhar Dirac Medal 2026 : भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान
भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को मिला डिराक मेडल, जानें उनका योगदान

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget