एक्सप्लोरर

रिजल्ट से लेकर री-एग्जाम तक क्या-क्या हुआ NEET में? यहां देखें पूरी टाइमलाइन

NEET UG 2024 Re-Exam: नीट यूजी परीक्षा के आयोजन से लेकर, रिजल्ट रिलीज और री-एग्जाम तक क्या-क्या देख चुके हैं इस साल के कैंडिडेट्स. तारीखों में जानते हैं पूरा मामला.

नीट यूजी परीक्षा 2024 को लेकर हुआ बवाल थम नहीं रहा है. आज भी सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा कैंसिल करने को लेकर सुनवाई है. एग्जाम कैंसिल होता है या नहीं ये तो कुछ समय में साफ हो जाएगा पर इस साल के नीट कैंडिडे्टस को अभी तक काफी कठिन सफर तय करना पड़ा है ये साफ हो गया है. नीट यूजी 2024 की ये जर्नी फरवरी में शुरू हई थी और जून तक चल रही है. अभी भी इसके खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. जानते हैं आज तक क्या-क्या हुआ इस मामले में.

कब-कब, क्या-क्या हुआ

  • नीट यूजी परीक्षा का नोटिस 9 फरवरी के दिन जारी हुआ और इसी दिन से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए.
  • आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मार्च 2024 थी और एप्लीकेशन में करेक्शन किए जा सकते थे 18 से 20 मार्च के बीच.
  • एक लंबे समय के अंतराल पर अचानकर नीट के रजिस्ट्रेशन फिर से 9 से 10 अप्रैल के बीच खोल दिए गए, (ये सवालों के घेरे में है).
  • इसके लिए करेक्शन 11 और 12 अप्रैल को किए जा सकते थे.
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज हुई 24 अप्रैल के दिन और एडमिट कार्ड जारी हुई 1 मई 2024 के दिन.
  • परीक्षा आयोजित हुई 5 मई के दिन और आंसर-कि रिलीजु हई 29 मई को.
  • 5 मई को पेपर आयोजित हुआ था और इसी दिन बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों से पेपर लीक के मामलों पर आवाज उठने लगी थी.
  • 31 मई तक आंसर-की पर आपत्ति मांगी गई और फाइनल फाइनल आंसर-की 3 जून के दिन जारी हुई.
  • नतीजे अपने तय समय (10 जून) से कई दिन पहले 4 जून (लोकसभा नतीजे रिलीज होने का दिन, ये भी एक बड़ा सवाल है) को रिलीज कर दिए गए.
  • रिजल्ट रिलीज के चार दिन पहले ही 1 जून को शिवांगी मिश्रा और 9 दूसरे कैंडिडेट्स ने याचिका दायर की और नीट पेपर लीक और परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाया.
  • इसके पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई के दिन एनटीए से स्टूडेंट्स द्वारा उठाए जा रहे तमाम सवालों का जवाब मांगा और काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से मना कर दिया.
  • एनटीए ने केवल 1563 ग्रेस मार्क्स पाने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फिर से आयोजित करने की बात कही.
  • 14 जून को टॉप कोर्ट ने एनटीए और सेंटर को नोटिस जारी किया. पेपर लीक के आरोपों और सीबीआई जांच की मांग की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी किया.
  • 18 जून को कोर्ट ने कहा कि अगर 0.001 प्रतिशत लापरवाही भी एनटीए की तरफ से हुई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
  • 8 जुलाई को नीट परीक्षा कैंसिल करने के मामले में फिर से सुनवाई होगी.
  • री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 20 जून को रिलीज कर दिए गए हैं और परीक्षा 23 जून के दिन आयोजित होगी.
  • इसके नतीजे 30 जून के दिन जारी हो सकते हैं और काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी. इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगी है. 

यह भी पढ़ें: कौन करता है यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन, इसे पास करने से क्या सरकारी नौकरी मिल जाती है? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका की पढ़ाई कहां से हुई? जानिए पूरी जानकारी
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका की पढ़ाई कहां से हुई? जानिए पूरी जानकारी
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा

Embed widget