एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स की नजर सुप्रीम कोर्ट पर, आज फिर होगी नीट की सुनवाई

NEET UG Hearing In Court: नीट यूजी मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी.

NEET UG 2024 Hearing In Court Today: सुप्रीम कोर्ट आज यानी 18 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को नीट मामले में दायर याचिकाओं पर फिर सुनवाई करेगी. पेपर लीक के आरोपों से लेकर परीक्षा कैंसिल करने की मांग तक, बहुत से मुद्दों पर आज बात की जाएगी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि कुछ पक्षों को एनटीए और केंद्र द्वारा दायर एफिडेविट नहीं मिले हैं. इस दौरान उन तक हलफनामे पहुंचें और उन्हें अपने जवाब तैयार करने का मौका मिले. इसके बाद आज केस आगे बढ़ेगा.

इतनी याचिकाओं पर होगी सुनवाई

केस की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच करेगी. आज 40 से ज्यादा याचिकाओं पर बहस होगी. साथ ही उन याचिकाओं पर भी बात होगी जो अलग-अलग हाईकोर्ट में दायर की गई थी और जिनके लिए एनटीए ने कहा था कि इन सभी को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर कर दिया जाए.

मिली थी अगली तारीख

पिछली सुनवाई 11 जुलाई को हुई थी और एपेक्स कोर्ट ने हियरिंग आगे बढ़ा दी थी क्योंकि कुछ पार्टियों को सेंटर और एनटीए द्वारा दिए गए रिस्पांस नहीं मिले थे. पिछली बार कोर्ट को सीबीआई की रिपोर्ट भी मिली थी जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई यानी आज बात करने के लिए कहा था.

आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट का हवाला

बता दें कि पिछली सुनवाई में सेंटर ने आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि ये डेटा एनालिटिक्स की रिपोर्ट बताती है कि परीक्षा में मास लेवल पर गड़बड़ी नहीं हुई है. इसके साथ ही किसी खास सेंटर के छात्रों को विशेष लाभ भी नहीं दिया गया है. कई केंद्रों पर स्टूडेंट्स के हाई मार्क्स आए हैं.

क्या कहना था एनटीए का

एनटीए ने भी अलग से एक एफिडेविट दाखिल करके कहा था कि उन्होंने अंक वितरण की जांच अलह से कर ली है और ये पाया है कि ये अंक सामान्य तरीके से ही कैंडिडेट्स को दिए गए हैं और इसमें कोई और फैक्टर जिम्मेदार नहीं है. कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ने पर पता चलेगा कि इस मामले में क्या फैसला आता है.

तीन सवालों के मांगे गए जवाब

कोर्ट ने एनटीए से तीन सवालों पर साफ जवाब मांगा था. पहला कि सबसे पहले पेपर लीक कब हुआ, दूसरा कि क्वैश्चन पेपर कैसे बांटे जाते हैं और तीसरा कि पेपर लीक होने और परीक्षा आयोजित होने के बीच के समय में एग्जिक्टली कितना फर्क था. आज एनटीए, केंद्र और परीक्षा के खिलाफ दायर याचिकाकर्तओं सभी को अपना पक्ष रखना होगा. करीब 24 लाख कैंडिडेट्स की नजर कोर्ट पर है और सभी जानना चाहते हैं को मामले में आगे क्या होगा.

यह भी पढ़ें: इस राज्य में बंपर पदों पर चल रही है भर्ती, ग्रेजुएट्स तुरंत कर दें अप्लाई, लास्ट डेट पास है 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव
Sanjiv Goenka Education: कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं संजीव गोयनका, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, सरकार दे रही 100% स्कॉलरशिप 

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget