एक्सप्लोरर

NEET UG 2023: एग्जाम डे गाइडलाइंस का रखें ध्यान, यहां देखें साथ ले जाने वाले सामान की लिस्ट

NEET UG 2023 Guidelines: नीट यूजी परीक्षा आयोजित होने में थोड़ा ही समय बाकी है. जानते हैं कि इस दिन किन नियमों का पालन करना है, अपने साथ क्या ले जाना है और किन चीजों को केंद्र में ले जाने की मनाही है.

NEET UG 2023 Exam Day Guidelines: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट का आयोजन आज से दो दिन बाद यानी 7 मई को किया जाना है. देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले इस सिंग्ल टेस्ट में इस साल 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स बैठ रहे हैं. परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी होंगी अब एग्जाम वाले दिन किन नियमों का पालन करना है उन्हें एक बार फिर ठीक से देख लें. केंद्र पर पहुंचने की टाइमिंग से लेकर क्या सामान साथ ले जाना जरूरी है, क्या एवॉएड करना है, ये सब जानकारी कर लें और इसी हिसाब से तैयारी करें.

45 मिनट पहले पहुंच जाएं केंद्र

केंद्र में होने वाली तमाम औपचारिकताओं के बीच आप परीक्षा के लिए लेट न हों इसलिए ये सलाह दी जाती है कि पेपर से कम से कम 45 मिनट पहले ही सेंटर पहुंच जाएं. एग्जाम 2 बजे से 5.20 मिनट तक आयोजित होगा यानी कुल तीन घंटे 20 मिनट. छात्र 1.15 बजे से अपनी सीट पर बैठ सकते हैं और 1.30 बजे के बाद किसी को भी हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

1.30 से लेकर 1.45 तक परीक्षा संबंधित जरूरी घोषणाएं होंगी और 1.45 पर क्वैश्चन पेपर बुकलेट दे दी जाएगी. 1.50 से लेकर 2 बजे तक कैंडिडेट्स को बुकलेट में अपने जरूरी डिटेल भरने होंगे. दोपहर में ठीक दो बजे पेपर शुरू हो जाएगा और शाम को 5.20 तक चलेगा.

ये डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ ले जाएं

नीट परीक्षा के लिए जाते समय अपने एडमिट कार्ड के अलावा ये सामान भी साथ जरूर ले जाएं. अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना जरूरी है. वैलिड और ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट वगैरह. अगर एप्लीकेबल हो तो पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट भी. एक पोस्टकार्ड साइज (4”x6”) कलर फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो, प्रोफार्मा के साथ लगानी है जो एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किया जाएगा. ये सेंटर पर इनविलिगेटर को देनी होगी.

इन चीजों की होगी मनाही

  • स्टेशनरी आइटम जैसे पेंसिल, पेन, बॉक्स, इरेजर, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड वगैरह साथ नहीं ले जाने हैं.
  • मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्मार्ट वॉच, ईयर फोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच भी साथ न ले जाएं.
  • गॉगल्स, हैंडबैंग, वॉटर बॉटल, किसी प्रकार का खाने का सामान, कैमरा, ब्रेसलेट, ज्यूलरी वगैरह भी साथ न ले जाएं.

यह भी पढ़ें: DU ने समर इंटर्नशिप के लिए मांगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
DU के 2 कॉलेजों में बिना CUET मिलेगा एडमिशन, 12वीं के नंबरों से होगा प्रवेश
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget