एक्सप्लोरर

DU ने समर इंटर्नशिप के लिए मांगे आवेदन, इस डेट के पहले भर दें फॉर्म, जानें जरूरी डिटेल

DU Summer Internship 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है, जानते हैं.

DU Vice Chancellor Internship Scheme 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. डीयू ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम या समर इंटर्नशिप स्कीम 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में लास्ट डेट के पहले फॉर्म भर सकते हैं. इस इंटर्नशिप के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. यूनिवर्सिटी ने इस बारे में ट्वीट किया है. जानते हैं इससे संबंधित अन्य जरूरी डिटेल.

वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2023

डीयू की इस इंटर्नशिप का नाम वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2023 है. इसे समर इंटर्नशिप के नाम से भी जानते हैं. इसे पाने के लिए केवल डीयू के ही अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके अंतर्गत हफ्ते में 15 से 20 घंटे काम करना होगा.

क्या है लास्ट डेट, कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 17 मई तक का समय है. 17 मई 2023 आवेदन करने की लास्ट डेट है. इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स को 10,000 रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा. ये भी जान लें कि ये इंटर्नशिप मोटे तौर पर दो महीने के लिए है. जून-जुलाई संभावित महीने हैं जब इंटर्नशिप की जा सकती है.

क्या है पात्रता

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी छात्र-छात्राएं जो अंडरग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट क्लास में पढ़ रहे हैं, वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि पहले साल और दूसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स आवेदन नहीं कर सकते. इनके अलावा कोई भी अप्लाई कर सकता है.

ये नहीं कर सकते आवेदन

वे कैंडिडेट्स जो एक बार वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम यानी वीसीआईएस (VCIS) का फायदा उठा चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते. दोबारा इसके लिए आवेदन नहीं किया जा सकता. ये भी जान लें कि इंटर्नशिप पूरी होने पर कैंडिडेट्स को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: SSC CGL परीक्षा 2023 को लेकर जारी हुआ ये जरूरी नोटिस 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget