एक्सप्लोरर

NEET Re-Exam Result 2024: नीट री-टेस्ट के नतीजे आज हो सकते हैं जारी, इसके बाद है काउंसलिंग की बारी

NEET Re-Exam Result 2024 Today: नीट री-एग्जाम 2024 का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. नतीजों के बाद काउंसलिंग शुरू होगी. नोट कर लीजिए जरूरी वेबसाइट्स जो आपके काम आएंगी.

NTA May Release NEET Re-Exam Result 2024 Today: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट री-एग्जाम 2024 के नतीजे आज जारी किए जा सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने री-एग्जाम दिया हो, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in. यहां से न केवल रिजल्ट चेक किया जा सकता है बल्कि आगे के अपडेट भी पता किए जा सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए संभवत: आज परिणाम जारी कर देगी.

इतने कैंडिडेट्स के लिए हुई थी परीक्षा

बता दें कि नीट यूजी री-टेस्ट का आयोजन 1563 कैंडिडेट्स के लिए किया गया था. हालांकि इन्हें इस बात की छूट थी कि जो कैंडिडेट्स चाहें वे नीट री-एग्जाम दें और जो न चाहें वे न दें. ऐसे में 1563 में से 813 कैंडिडेट्स ने ही री-एग्जाम में भाग लिया. इनके नतीजे फिर से जारी किए जाएंगे.

क्यों हुआ था एग्जाम

बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई के दिन पूरे देश में किया गया था. करीब 24 लाख कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम में भाग लिया था. करीब 7 सेंटरों पर टाइम लॉस होने के कारण 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए. इससे कई समस्याएं खड़ी हो गईं और एक ही सेंटर के बहुत सारे टॉपर्स के अलावा कई बच्चों ने टॉप किया. विवाद बढ़ने और कोर्ट तक पहुंचने पर तय हुआ कि इन 1563 बच्चों के लिए फिर से एग्जाम लिया जाएगा.

इस परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन हुआ था जिसके नतीजे अब जारी हो सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जो एग्जाम में नहीं बैठना चाहते थे, उनके पास छूट थी कि वे ग्रेस मार्क्स छोड़कर जो अंक बचें, उनके साथ पुराना स्कोर कॉन्टीन्यू रख सकते हैं.

अब है काउंसलिंग की बारी

नीट यूजी 2024 पर उठे सवालों के बीच और सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा कैंसिल करने की दायर याचिका के बीच काउंसलिंग 8 जुलाई से शुरू होनी है. अभी तक इस शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. ऐसी उम्मीद है कि री-टेस्ट के नतीजे आने के बाद तय समय से ही काउंसलिंग शुरू हो जाएगी. ये भी जान लें कि 15 परसेंट ऑल इंडिया कोटा सीट्स के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करती है.

नोट कर लें जरूरी वेबसाइट

अभी एमसीसी ने काउंसलिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है पर जल्द ही डिटेल्ड शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा किया जाएगा. इस बारे में कोई भी अपडेट पाने के लिए समय-समय पर एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहें. 

यह भी पढ़ें: यहां कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget