एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: नीट पीजी पेपर लीक के दावे झूठे, NBEMS ने कहा अभी बना ही नहीं पेपर...

NEET PG 2024 Paper Leak: परीक्षा से चंद दिन पहले नीट पीजी पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस संबंध में एनबीईएमएस ने नोटिस जारी किया है. यहां करें चेक.

NBEMS Releases Notice On NEET PG Paper Leak Speculations: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी पेपर लीक की वायरल खबरों को लेकर नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने इस नोटिस में साफ किया है कि नीट पीजी पेपर लीक की खबरें सरासर गलत हैं. अभी प्रश्न-पत्र बना ही नहीं है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की नीट पीजी परीक्षा में बैठ रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ये नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – exam.natboard.edu.in.

क्या है मामला

बता दें कि 11 अगस्त के दिन नीट पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन होना है. इसके कुछ दिन पहले ही शरारती तत्व सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और पेपर लीक की खबरें फैला रहे हैं. इतना ही नहीं पेपर बेचा भी जा रहा है और इसके बदले तगड़ी कीमत रखी गई है. बोर्ड का कहना है कि पेपर लीक की खबरें झूठी हैं और किसी जालसाज के चक्कर में ना आएं. अभी पेपर तैयार ही नहीं हुआ है.

मांग रहे हैं इतने पैसे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम मैसेंजर पर कुछ फर्जी लोग पेपर के बदले 70 हजार रुपये मांग रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ये नीट पीजी की दोनों शिफ्ट के पेपर उपलब्ध करा देंगे. बोर्ड ने कहा है कि ऐसी किसी खबर को सच न मानें क्योंकि ये क्लेम पूरी तरह झूठा है.

क्या लिखा है नोटिस में

एनबीईएमएस ने ने कहा है कि हमने पहले ही ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ पुलिस कंप्लेन कर दी है जो नीट पीजी एस्पिरेंट्स को बेवकूफ बनाकर उनसे पेपर के बदले पैसे ऐंठने की कोशिश कर कर रहे हैं.

बोर्ड ने ये भी कहा है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बिना सूचनाओं को वैरीफाई किए ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देगा या ऐसी खबरें पब्लिश करेगा, उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.

कैंडिडेट्स को दी ये सलाह

बोर्ड ने नीट पीजी के कैंडिडेट्स को ये सलाह भी दी है कि अगर कोई आपको फोन, मैसेज, ईमेल या किसी भी और माध्यम से नीट पीजी पेपर उपलब्ध कराने की बात करे तो इस संबंध में फौरन एनबीईएमएस को बताएं. इसके लिए उन्होंने अपने वेब पोर्टल का एड्रेस भी दिया है जहां कैंडिडेट्स शिकायत कर सकते हैं.

बना ही नहीं पेपर

एनबीईएमएस ने इस मामले को पूरी तरह गलत बताते हुए ये भी कहा कि अभी नीट पीजी परीक्षा का पेपर बना ही नहीं है. जब पेपर तैयार नहीं हुआ तो ये लीक कैसे हो जाएगा. इससे पता चलता है कि शरारती तत्व मौके का फायदा उठाकर किस कदर कैंडिडेट्स को ठगना चाहते हैं और माहौल बिगाड़ना चाहते हैं.

ये रहा नोटिस का लिंक

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget