एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: क्यों स्थगित हुई नीट पीजी परीक्षा, अब कब आयोजित होगा एग्जाम? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

NEET PG 2024 Postponed: नीट पीजी परीक्षा 2024 स्थगित कर दी गई है. इसके पीछे क्या वजह है और अब एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा. जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

NEET PG Exam 2024 Postponed, New Dates Soon: नीट पीजी का आज होने वाला पेपर स्थगित कर दिया गया है. मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने एग्जाम से एक दिन पहले परीक्षा पोस्टपोन कर दी. तय शेड्यूल के मुताबिक एग्जाम आज यानी 23 जून 2024 दिन रविवार को आयोजित होना था जो अब नहीं होगा. इस बार परीक्षा स्थगित होने की क्या वजह है, इस संबंध में नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशंस का क्या कहना है और अब परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी? जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

रात में आया अपडेट

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन आज सुबह 9 बजे से किया जाना था और एग्जाम के केवल 11 घंटे पहले कल रात 10 बजे परीक्षा स्थगित होने की खबर आयी. 22 जून को रात 10 बजे हेल्थ मिनिस्ट्री ने साफ किया कि परीक्षा कल आयोजित नहीं होगी. इस बारे में एनबीईएमएस की वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – natboard.edu.in या nbe.edu.in.

क्यों पोस्टपोन हुआ एग्जाम

इस बार परीक्षा स्थगित होने के पीछे हेल्थ मिनिस्ट्री ने कारण बताया है कि हाल ही में कई प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता भंग होने का आरोप लगा है, इसे देखते हुए ये कदम उठाया गया है. अब नीट पीजी परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की पूरी जांच की जाएगी और उसके बाद ही परीक्षा का आयोजन होगा. ये एग्जाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन आयोजित करता है. इसकी फ्रेश डेट की घोषणा जल्द होगी.

एनबीई ने जारी की वॉर्निंग

इस बीच नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कैंडिडेट्स को सचेत किया है और उनसे कहा है कि किसी भी ऐसे बहकावे में न आएं जिसमें कुछ पैसों के बदले नीट पीजी का पेपर उपलब्ध कराने का ऑफर दिया जा रहा है. नोटिस में आगे दिया है कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नीट पीजी कैंडिडेट्स के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की जा रही है.

पैसे के बदले पेपर!

कुछ शरारती तत्व कैंडिडेट्स को नीट पीजी का पेपर उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं और बदले में उनसे कुछ राशि मांग रहे हैं. एनबीईएमएस ने ऐसे कैंडिडेट्स के लिए खिलाफ पुलिस कंप्लेन भी दर्ज करायी है. नोटिस में आगे ये भी कहा गया है कि नीट पीजी एस्पिरेंट्स ऐसे किसी बहकावे में ना आएं और ये भी ध्यान रखें कि अगर कोई भी ऐसे किसी धोखाधड़ी के काम में डायरेक्टली या इनडायरेक्टली शामिल होता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी.

कमेटी का हुआ गठन

इस बारे में हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि उन्होंने नीट पीजी पेपर को एहतियादी कार्रवाई के तहत और इस पूरी प्रक्रिया के गहरे मूल्यांकन के लिए कैंसिल किया है. मिनिस्ट्री ने ये भी कहा कि इस काम के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन कर दिया गया है जो एग्जाम प्रोसेस, इम्प्रूव डेटा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स, एनटीए के काम करने के तरीके आदि पर अपनी रिपोर्ट जल्द ही देगी.

अब कब होगा एग्जाम

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन अब कब किया जाएगा इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आयी है. मिनिस्ट्री ने केवल इतना कहा है कि नई तारीखें जल्द ही रिलीज होंगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: विदेश से एमबीबीएस करने के बाद क्या उसी देश में कर सकते हैं प्रैक्टिस या इंडिया में भी बन सकते हैं डॉक्टर? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget