एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: एक हफ्ते के अंदर जारी होगी नीट पीजी की नई तारीख, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

NEET PG 2024 New Exam Date: नीट पीजी परीक्षा 2024 की नई आयोजन तारीख अगले हफ्ते तक रिलीज की जा सकती है. इस बारे में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन का क्या कहना है, जानते हैं.

NBE To Release NEET PG 2024 Exam Date by NEXT Week: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन अगले हफ्ते तक नीट पीजी परीक्षा की नई आयोजन तारीख जारी कर सकता है. इस बारे में एनबीई के अधिकारियों का कहना है कि वे कोशिश कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके परीक्षा का आयोजन करवा दिया जाए. बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन होना था, लेकिन परीक्षा से 11-12 घंटे पहले ही इसे रद्द कर दिया गया.

एंड मोमेंट पर एग्जाम कैंसिल होने से कैंडिडेट्स को बड़ी परेशानी हुई क्योंकि जिसको परीक्षा देने जिस केंद्र पर पहुंचना था वो लगभग पहुंच गया था. खासकर ऐसे कैंडिडेट्स जिनका सेंटर कहीं दूर था.

एक हफ्ते में आएगी तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनबीईएमएस के प्रेसिडेंट अभिजात सेठ का कहना है कि नीट पीजी परीक्षा की तारीख एक हफ्ते में जारी की जाएगी. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई पक्की घोषणा नहीं हुई है. उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षा आयोजन के नियमों को और दिशा-निर्देशों को भी जितना जल्दी हो सके रिव्यू किया जाएगा.

वेबसाइट पर रखें नजर

कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे नीट पीजी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करने और लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में पता करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें. यहां सभी ताजा सूचनाएं साझा की जाएंगी. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – nbe.edu.in. इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं – natboard.edu.in.

छात्रों के हित में लिया गया फैसला

इस बारे में एनबीई अधिकारी का ये भी कहना है कि इस परीक्षा की शुचिता में किसी प्रकार की कमी नहीं आयी है और पिछले सात सालों से सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. हाल की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने का फैसला लिया है. ये फैसला छात्र समुदायों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है. परीक्षाओं की सुरक्षा को बरकरार रखा जाना चाहिए. इस वजह से जल्दी से जल्दी एग्जाम्स की एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा करने का फैसला लिया गया है.

सोशल मीडिया पर जारी हुई एडवाइजरी

सोशल मीडिया पर जारी की गई नीट एडवाइजरी के बारे में उन्होंने कहा कि ये कैंडिडेट्स के प्रोटेक्शन के लिए है. सोशल मीडिया का प्रसार इन दिनों जितनी तेजी से बढ़ा है, ऐसे में ये कई बार गलत मैसेज लोगों तक पहुंचा देता है. इसलिए कैंडिडेट्स के लिए निर्देश जारी करना जरूरी था. वे इससे सचेत रह सकते हैं और किसी प्रकार की समस्या में नहीं आएंगे.

परीक्षा पोस्टपोन होने का खेद है

एनबीईएमएस चीफ ने ये भी कहा कि एंड मोमेंट पर परीक्षा पोस्टपोन होने का खेद है लेकिन वे स्टूडेंट्स को ये साफ कर देना चाहते हैं कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न करायी जाएगी और इसकी शुचिता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा. इस एग्जाम में किसी तरह की समस्या नहीं होगी. वे सरकार के साथ मिलकर इस बारे में काम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के नतीजे जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget