एक्सप्लोरर

अब किताबों में एआई से लेकर राजा भोज तक, कक्षा 5 की 'वीणा' से बच्चों को मिलेगा आधुनिक और सांस्कृतिक ज्ञान

NCERT: अब कक्षा 5 की एनसीईआरटी हिंदी पुस्तक 'वीणा' में बच्चे पढ़ेंगे एआई, गगनयान और राजा भोज जैसी प्रेरणादायक कहानियां. आइए जानते हैं...

NCERT ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है. अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक 'वीणा' तैयार की है, जो इस बार काफी खास है.

दरअसल, इस किताब में बच्चों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इसरो, गगनयान जैसे आधुनिक विषयों से भी रूबरू कराया जाएगा, तो वहीं पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य और राजा भोज की कहानियों से नैतिक शिक्षा और परंपराओं का ज्ञान मिलेगा.

आधुनिक भारत की झलक

इस किताब में गगनयान मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसरो से जुड़े पाठ के जरिए बच्चों को विज्ञान की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा. बच्चे जान पाएंगे कि कैसे भारत आज तकनीक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है.

प्रेरणादायक कहानी भी

देशभक्ति और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए पैरालंपिक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर की कहानी भी शामिल की गई है. 1965 की जंग में घायल हुए पेटकर ने 1972 में पैरालंपिक में तैराकी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था. उनका संघर्ष और जीत बच्चों को कभी हार न मानने की प्रेरणा देगा.

गंगा नदी की यात्रा और पर्यावरण संदेश

'गंगा की कहानी' नामक पाठ में बच्चों को बताया गया है कि कैसे गंगोत्री से निकलकर गंगा नदी बंगाल की खाड़ी तक का सफर तय करती है. इसमें गोमुख, देवप्रयाग, हरिद्वार, काशी जैसे धार्मिक स्थलों का वर्णन किया गया है, साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि प्रदूषण के कारण यह पवित्र नदी कैसे मटमैली हो जाती है. यह पाठ पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी देता है.

भारत की विविधता से होगी पहचान

'वीणा' पुस्तक में पहली बार बच्चों को भारत के विभिन्न राज्यों, त्योहारों और परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा. हरियाणा की दूध संस्कृति, मणिपुर की लोकतक झील, असम का काजीरंगा नेशनल पार्क, अरुणाचल का साडकेन पर्व और उज्जैन की ऐतिहासिक पहचान को कहानी के रूप में समझाया गया है. इससे बच्चों को देश की सांस्कृतिक विविधता का सीधा अनुभव मिलेगा.

सांस्कृतिक ज्ञान

भारत की पुरातन कला और संस्कृति को भी इस किताब में जगह दी गई है. अजंता और एलोरा की गुफाओं की चित्रकारी, मूर्तिकला और वास्तुकला के माध्यम से बच्चों को बताया जाएगा कि भारतीय कला कितनी समृद्ध और प्राचीन है.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NCTE Investigation: मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मध्य प्रदेश के 4 B.Ed कॉलेजों में अनियमितताओं की जांच, NCTE ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, लेकिन हौसला था बड़ा, पवन चंदाना ने बना दिया भारत का पहला प्राइवेट स्पेस रॉकेट
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 
Bank of india में 779 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget