एक्सप्लोरर

MP Police Constable Recruitment 2020: 4000 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें बाकी डिटेल्स

Madhya Pradesh Professional Examination Board ने Madhya Pradesh Police Constable Recruitment 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है. ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई.

MP Police Constable Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 24 दिसंबर 2020 के दिन आरंभ हो गई थी और पुलिस कांस्टेबल के इन 4000 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है 07 जनवरी 2021. कैंडिडेट्स को इस तारीख के पहले फॉर्म भरना होगा. यह भी याद रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं, किसी और माध्यम से अप्लाई करने की कोशिश न करें. ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – peb.mp.gov.in.

इस वेबसाइट पर आवेदन करने के साथ ही आप इन पदों से संबंधित अहम जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे एलिजबिलिटी, वैकेंसी डिटेल्स आदि.

महत्वपूर्ण तारीखें –

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 24 दिसंबर 2020

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 07 जनवरी 2021

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन एडिट करने की तारीख – 12 जनवरी 2021

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख – 06 मार्च 2021

कुल पद –

एमपीपीईबी ने एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेशन 26 अक्टूबर 2020 को रिलीज किया था. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत कुल 4000 पदों को भरा जाना है. इन पदों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल के हैं और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के.

आयु सीमा –

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट की उम्र 18 से 33 वर्ष के मध्य हो. यह आयु सीमा सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए है.

शैक्षिक योग्यता –

इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया –

इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और इसमें चयनित कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट या फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट देना होगा.

सैलरी –

एमपी पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेड पे 1900 के हिसाब से 5,200 से लेकर 20,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी.

IAS Success Story: उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के अरविंद हिंदी माध्यम से कैसे बने UPSC टॉपर? जानते हैं उनकी स्ट्रेटजी UPSC ESE Mains 2020: यूपीएससी ने ESE परीक्षा के लिए रिलीज किया ऑनलाइन DAF, इस तारीख के पहले भरें फॉर्म  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget