एक्सप्लोरर

MP Board 2025: एमपीबीएसई ने क्लास 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

मध्य प्रदेश बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स नीचे दी डिटेल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने क्लास 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों को 2025 के लिए MPBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होना है, वे अपने संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

MP Board एडमिट कार्ड 2025: यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स जिनकी परीक्षा 2025 में होने वाली है, वे अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं. छात्रों के लिए MPBSE 10वीं और 12वीं की एडमिट कार्ड लिंक mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध है.

ये हैं पेपर की डेट और टाइम 

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, MPBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी. यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 19 मार्च 2025 तक चलेगी. कक्षा 10वीं की परीक्षा भी एक शिफ्ट में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी.

परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार 8:45 बजे बंद हो जाएंगे. उम्मीदवारों को आंसर शीट 8:50 बजे दी जाएंगी और क्वेश्चन पेपर 8:55 बजे बांटा जाएगा.

एडमिट कार्ड में गलती होने पर ऐसे कराएं सही

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें. अगर किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है, तो इसे बोर्ड के पास सूचित करें और परीक्षा शुरू होने से पहले सही करवा लें.

इस तरह से डाउनलोड करें MP बोर्ड 2025 के एडमिट कार्ड

MPBSE के कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, स्कूल के प्रमुख MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन पेज का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

-सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.

-फिर 'Examination/ Enrollment form' लिंक पर क्लिक करें.

-यह लिंक आपको MPBSE एडमिट कार्ड 2025 के पेज पर ले जाएगा.

-अब, अपना रोल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें.

-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.

-एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को चेक करें और उसे सेव करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget