एक्सप्लोरर

MP Board क्लास बारहवीं में दो विषयों में फेल स्टूडेंट दे सकते हैं कंपार्टमेंट एग्जाम, आइये जानें पूरी प्रक्रिया

बाकी बोर्ड्स की तरह मध्य प्रदेश बोर्ड भी स्टूडेंट्स को यह सुविधा देता है कि वे अगर वे एक या अधिकतम दो विषय में फेल हो जाएं तो कंपार्टमेंट एग्जाम देकर इसी साल पास होने का एक और मौका पा सकते हैं.

MPBSE MP Board Class 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट डिक्लेयर होने में बस कुछ ही समय बचा है. परिणाम आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कितने स्टूडेंट्स पास हुए हैं और कितने फेल. साथ ही एक तीसरी कैटेगरी होगी उन स्टूडेंट्स की जिनकी कंपार्टमेंट आयी होगी. यानी वे स्टूडेंट्स जो एक या अधिकतम दो विषयों में फेल होंगे. उन्हें इसी साल परीक्षा पास करने का एक और मौका पूरक परीक्षा के रूप में मिलेगा. जहां दो से ज्यादा विषयों में फेल बच्चों के लिए कोई ऑप्शन नहीं है, वहीं एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं.  आइये जानते हैं एमपी बोर्ड में क्या होती है कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रक्रिया.

ऑनलाइन निकलता है फॉर्म – एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म रिजल्ट डिक्लेयर होने के कुछ दिन बाद एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाता है. स्टूडेंट यहां से फॉर्म भरकर पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बारे में संपूर्ण सूचना आपको एमपीबीएसई की वेबसाइट पर ही मिलेगी इसलिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें. कुछ समय बाद बोर्ड, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख भी घोषित कर देता है.

हालांकि इस बार स्थितियां कोरोना की वजह से बहुत बदली हुयी हैं जहां पेंडिंग विषयों की परीक्षा कराना ही एक चुनौती थी. ऐसे में कंपार्टमेंट परीक्षा कब आयोजित होगी इसके बारे में केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है. संभवतः परीक्षा ऑनलाइन या किसी और मोड में कंडक्ट करायी जाए ताकि स्टूडेंट्स भी सेफ रहें और परीक्षा भी हो जाए. इस बारे में बोर्ड ही साफ तौर पर जानकारी दे पाएगा, जिसके लिए अभी इंतजार करना है.

कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट - कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट भी बाकी रिजल्ट्स की तरह कुछ समय बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसके लिए आपको अपने एडमिट कार्ड में दिए डिटेल्स की आवश्यकता पड़ेगी. अगर आप कंपार्टमेंट परीक्षा भी पास नहीं कर पाते हैं तो दोबारा साल रिपीट करने के अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता है. इसी के साथ ही वे स्टूडेंट जो दो से ज्यादा विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम की सुविधा भी नहीं मिलती है. हां अपने अंकों से असंतुष्ट स्टूडेंट्स जरूर री-इवैल्युएशन अथवा रीचेकिंग जैसी प्रक्रियाएं अपना सकते हैं. इनके लिए भी ऑनलाइन फॉर्म और फीस भरकर आवेदन किया जा सकता है.

MP Board 12th Result 2020: एमपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट से संबंधित कुछ जरूरी जानकारियां पढ़ें यहां UGC Guidelines Live Updates: यूजीसी गाइडलाइंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 31 स्टूडेंट्स ने डाली है पिटिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget