एक्सप्लोरर

MP Board 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

MP Board 10th Result: राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोविड मामलों में इजाफे को देखते पहले परिक्षाएं स्थगित की गईं और बाद में रद्द कर दिया गया.

MP Board 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE)  ने कक्षा 10 का परिणाम घोषित दिया है. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसके अलावा https://mpbse.mponline.gov.in और http://mpresults.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर भी परिक्षा परिणाम देखा जा सकता है.  इस परीक्षा में इस साल 356582 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. जबकि 397626 छात्र सेकेंड डिविजन और 159871 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं. 

बता दें कि राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोविड-19 मामलों में इजाफे को देखते हुए एग्जाम स्थगित कर दिया गया था. राज्य सरकार ने बाद में मामले बढ़ने के बाद कक्षा 10 की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल एग्जाम को कैंसल कर दिया था.

ऐसे चेक करें MPBSE 10वीं 2021 का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर MPBSE क्लास 10 रिजल्ट के हाईपरलिंक पर क्लिक करें.
  • नई विंडो ओपन होने पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर एंटर करें और सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही MPBSE 10वीं रिजल्ट 2021 न्यू टैब में ओपन हो जाएगा.
  • अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

परिक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कोविड 19 के कारण रेग्यूलर परीक्षाओं में व्यवधान आया लेकिन मुझे आपके भविष्य की चिंता थी, साल खराब न हो इसलिए तय किया कि बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर जिन विद्यार्थों ने फार्म भरा,उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए. आज रिजल्ट घोषित हुआ है. आप प्रगति करते रहें यही भगवान से प्रार्थना है."

बोर्ड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एसके चौरसिया ने कहा, "कोविड 19 की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा रद्द कर दी गई थी. परिणाम प्रोजेक्ट और इंटरनल टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है.” सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें बिना परीक्षा के कक्षा 11 में प्रमोट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

स्कूलों में 11वीं, 12वीं की कक्षाएं 26 जुलाई से फिर से खोली जाएंगी, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा

Bihar Police Admit Card 2021: बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट SI के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget