एक्सप्लोरर

DU UG Admission 2021: अब तक 48 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला दाखिला, कल जारी होगी 3rd कट-ऑफ लिस्ट

DU Admission 2021: डीयू में UG कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है. अब तक विश्वविद्यालय दो कट ऑफ लिस्ट जारी कर चुका है और 48000 से ज्यादा छात्रों को डीयू में एडमिशन भी मिल चुका है.

Delhi University Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. वहीं आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दो कट-ऑफ लिस्ट के तहत 48 हजार से ज्यादा छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया है, जबकि विश्वविद्यालय को अब तक 1.18 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. गुरुवार को कॉलेजों में लंबित आवेदनों को मंजूरी देने का आखिरी दिन था.

यूजी एडमिशन के लिए तीसरी कट-ऑफ लिस्ट शनिवार को जारी की जाएगी. वहीं विश्वविद्यालय को दो कट-ऑफ के तहत कुल 1 लाख ,18 हजार 878 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 48 हजार 582 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है. गौरतलब है कि डीयू में उपलब्ध 70 हजार अंडर ग्रेजुएट सीटों में से आधे से ज्यादा भर चुकी हैं.

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आधी से ज्यादा सीटें हुई फुल

कॉलेज के प्रिसिपलों द्वारा 1 हजार 591 आवेदनों को मंजूरी दी गई है. श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जसविंदर सिंह ने कहा कि 820 में से लगभग 440 सीटें भरी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा, "हमारे पास 10 छात्र हैं जिन्होंने बी.कॉम प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है. तीसरी लिस्ट में कट-ऑफ में एक प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है." पहली लिस्ट में बीकॉम प्रोग्राम के लिए कट-ऑफ 100 प्रतिशत आंकी गई थी, लेकिन कोर्स को कोई लेने वाला नहीं मिला, इसलिए दूसरी लिस्ट में कट-ऑफ कम कर दिया गया है.

हिंदू कॉलेज में तीसरी कट-ऑफ में 1 प्रतिशत की गिरावट की संभावना

वहीं हिंदू कॉलेज में अब तक 1 हजार 858 छात्रों ने अपना एडमिशन सिक्योर कर लिया है. कॉलेज के प्रवेश संयोजक मनीष कंसल ने कहा, "तीसरी कट-ऑफ लिस्ट में कोर्सेज के लिए एक प्रतिशत तक की गिरावट देखने की संभावना है. बी.कॉम (ऑनर्स) के लिए अनारक्षित सीटों को पहले ही भर चुकी हैं. वहीं ओबीसी सीटें भी लगभग भर चुकी हैं. रिजर्व कैटेगिरी में खाली सीटें होंगी और तीसरी लिस्ट में एक प्रतिशत तक की कमी होने की संभावना है. कट-ऑफ पर फैसला करने के लिए शनिवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी. "

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: लाखों के पैकेज की नौकरी छोड़कर Meera ने की यूपीएससी की तैयारी, चौथे प्रयास में ऐसे हुईं सफल

Indian Navy Recruitment 2021: इंडियन नेवी में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget