एक्सप्लोरर

देश के 11.7 लाख बच्चे स्कूलों से बाहर, नंबर वन पर रहा यूपी, हैरान कर देंगे आंकड़े

देश में 11.7 लाख बच्चे स्कूलों से बाहर हैं. जिनमें यूपी सबसे आगे है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि ग्रामीण साक्षरता दर में सुधार हुआ है.

नौनिहालों को देश का भविष्य कहा जाता है. लेकिन देश में इन्हीं की शिक्षा की स्थिति चिंताजनक हो चली है. देशभर में ऐसे लाखों बच्चे हैं, जिनकी पहुंच से स्कुल बहुत दूर है. उनके लिए स्कूल एक सपने जैसा है. हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि देश भर में 11 लाख से ज्यादा ऐसे बच्चे हैं जो स्कूल  ही नहीं जा रहे हैं.

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों में देशभर में 11.70 लाख से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नहीं जा रहे हैं. यह आंकड़े एक गंभीर चिंता को उजागर करते हैं, जो सरकार और समाज दोनों के लिए एक चुनौती बनकर उभरे हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत के 10 सबसे महंगे स्कूल, जहां एडमिशन कराने में रईसों का भी छूटता है पसीना

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी का है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.84 लाख बच्चे स्कूलों से बाहर हैं. इसके अलावा झारखंड और असम में भी लाखों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं. झारखंड में 65 हजार और असम में 63 हजार से ज्यादा बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर हैं. यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि भारत में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता के मामले में अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है, खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में ऐसा देखा जा रहा है.

ग्रामीण साक्षरता दर में सुधार की उम्मीद

राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले दशक में ग्रामीण साक्षरता दर में काफी अच्छा सुधार हुआ है. 2011 में यह दर 67.77 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में बढ़कर 77.50 प्रतिशत हो गई है. खासतौर पर महिला साक्षरता दर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. महिलाओं की साक्षरता दर 57.93 प्रतिशत से बढ़कर 70.40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि पुरुषों में यह दर 77.15 प्रतिशत से बढ़कर 84.7 प्रतिशत हो गई है. यह दिखाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में एक समग्र विकास हो रहा है. जिसमें महिलाओं को विशेष रूप से सशक्त किया जा रहा है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ता कदम

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार की ओर भी कदम बढ़ाए गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में 7.90 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 9 और 10 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय को चुना है. इसके साथ ही 50 हजार से अधिक छात्र कक्षा 11 और 12 में इस विषय में शिक्षा ले रहे हैं. यह संकेत है कि देश में तकनीकी शिक्षा और नवाचार की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है.

ये भी पढ़ें-

कामयाबी के जुनून का दूसरा नाम है IAS बुद्धि अखिल, जानें एग्जाम क्रैक करने की स्ट्रेटजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card : UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains 2026 Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NALSAR Controversy: NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
NALSAR में कैसे मिलता है एडमिशन, यहां कौन-कौन से कोर्स?
UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक
UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget