एक्सप्लोरर

HRD मंत्रालय के आकलन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तारीफ, कहा- 2019-20 सत्र में किया शानदार प्रदर्शन

जामिया मिल्लिया में पिछले साल दिसंबर के महीने में CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों में टकराव हुआ था. इस दौरान पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्रों पर लाठियां बरसाईं थी.

नई दिल्लीः देश का नामी विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुछ महीनों पहले बड़े विवाद का केंद्र होने के कारण चर्चा में था. राजधानी नई दिल्ली में मौजूद इस यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हुआ था और पुलिस ने कैंपस में घुसकर लाठियां बरसाई थीं. विवाद का कारण नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन था. इसके बाद कई लोगों ने जामिया में पढ़ाई के माहौल को खराब बताया था और इसे देश विरोधी गतिविधियों का अड्डा बताया था, लेकिन अब खुद केंद्र सरकार ने इस यूनिवर्सिटी की तारीफ की है.

जामिया को मिले 95.23 फीसदी अंक

केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के काम का आकलन किया है. इस आकलन में मंत्रालय ने 2019-20 सत्र के दौरान जामिया के प्रदर्शन का ‘शानदार’ बताया है. मंत्रालय कई पैमानों पर यूनिवर्सिटी का आकलन करता है और उसके आधार पर अंक देता है. जामिया को इस ‘समग्र आकलन’ में 95.23 फीसदी अंक हासिल हुए.

यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने इस प्रदर्शन पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह के चुनौतीपूर्ण हालात बीते वक्त में जामिया ने अनुभव किए, उसको ध्यान में रखते हुए ये अहम उपलब्धि है. उन्होंने इसके लिए अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा और रिसर्च को दिया और साथ ही उम्मीद भी जताई कि आने वाले दिनों में इसे और भी बेहतर किया जाएगा.

2019-20 सत्र के दौरान ही दिसंबर के महीने में कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हुआ था. पुलिस ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज किया था.

2017 में हुआ था आकलन के लिए समझौता

कुछ तय मापदंडों के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए एचआरडी और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) के साथ मिलकर विश्वविद्यालयों को त्रिपक्षीय एमओयू साइन करना होता. सबसे पहले जामिया ने 2017 में इस पर साइन किए थे.

इससे पहले एचआरडी मंत्रालय के ही नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की हाल ही में घोषित रैंकिंग में भी जामिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 10वीं रैंक हासिल की थी.

ये भी पढ़ें राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अपनी छवि बचाने के लिए चीन के दबाव में आ गए हैं प्रधानमंत्री बिहार: कोरोना के बीच में बिहार में चुनावी नारों का शोर, वर्चुअल रैली और बूथ मैनेजमेंट में जुटी पार्टियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
जम्मू-कश्मीर में 518 सरकारी नौकरियां, जाने आवेदन की तारीख और योग्यता
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
आंसर-की चैलेंज करने के लिए NTA क्यों लेता है फीस, IIT-UPSC में क्यों नहीं होता ऐसा?
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
केवल चाय चखकर कमा सकते हैं लाखों, टी-टेस्टर बनने के लिए किस कोर्स में लें एडमिशन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget