एक्सप्लोरर

Meghalaya Board 12th Exam: मेघालय बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं जून में होंगी- शिक्षा मंत्री

मेघालय बोर्ड (एमबीओएसई) के कक्षा 12वीं की शेष बची परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएँगी. उसके बाद किया जायेगा कापियों का मूल्यांकन

Meghalaya Board 12th Exam Date 2020 Update: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) के कक्षा 12वीं के शेष बची विषयों का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह परीक्षाएं 8, 9 और 10 जून को होंगी. इससे पहले कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रकोप और देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से मेघालय बोर्ड ने 12वीं की इन परीक्षाओं को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया था. अब आकर इन परीक्षाओं की तिथियों को जारी किया गया है.

मेघालय बोर्ड के 12वीं कक्षा के मैथ का पेपर 8 जून को, फिजिकल एजुकेशन 9 जून को  और सांख्यिकी 10 जून 2020 को आयोजित किया जायेगा. मेघालय बोर्ड (एमबीओएसई) की परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री ने दी. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यह समय थोडा मुश्किल जरूर है परन्तु हमें आगे बढ़ना ही पड़ेगा.

इससे पहले यह निर्देश दिया था कि मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती है. इसके अलावा मेघालय बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी स्थगित कर दिया गया था. बता दें कि मेघालय बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हुई थी. इस साल इन परीक्षाओं में कुल 30697 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा. उसके बाद रिजल्ट तैयार कर उसे घोषित किया जायेगा. चूंकि परीक्षाएं 10 जून को समाप्त होंगी, इन परिस्थितयों में  मेघालय बोर्ड 12 वीं कक्षा का रिजल्ट जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में ही घोषित किया जाएगा.

मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MBOSE) ने बीते साल हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) यानि 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम (MBOSE 12th Arts) का रिजल्ट मई में ही जारी कर दिया था. 12वीं बोर्ड के आर्ट्स स्ट्रीम में 85.13 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे. मेघालय 12वीं बोर्ड (MBOSE 12th Result) की परीक्षा 1 से 26 मार्च 2019 तक हुई थी.

IAS Success Story: कौन थे देश के पहले SC-ST आईएएस ऑफिसर, जानें उनकी सफलता की कहानी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget