एक्सप्लोरर

देश में इतनी लड़कियां छोड़ देती हैं स्कूल, बेहद चिंताजनक हैं आंकड़े, जानें इसकी क्या है वजह

देश में कई छात्राएं स्कूल छोड़ देती हैं, खासकर माध्यमिक शिक्षा के दौरान. सामाजिक-आर्थिक कारण इसके पीछे का मुख्य कारण हैं.

देश में बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देती हैं. संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में इस बात का खुलासा हुआ कि देश में स्कूल छोड़ने की दर माध्यमिक शिक्षा के दौरान अधिक है. बच्चों के स्कूल छोड़ने के मुख्य कारणों में सामाजिक-आर्थिक कारण शामिल हैं.

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि  स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), शिक्षा मंत्रालय ने देश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समग्र शिक्षा योजना शुरू की है. इस योजना का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर लैंगिक और सामाजिक अंतर को कम करना है. समग्र शिक्षा के तहत बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं. इनमें मुफ्त ड्रेस और किताबें, लिंग के आधार पर अलग-अलग शौचालय, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति शामिल हैं.

केजीबीवी का क्या है रोल

मंत्री ने आगे बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों में स्थित हैं, जहां ग्रामीण महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से कम है. ये विद्यालय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जैसे वंचित समूहों से संबंधित लड़कियों के लिए कक्षा VI से XII तक आवासीय विद्यालय हैं. इन विद्यालयों का उद्देश्य लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर पढ़ाई बीच में छोड़ने की दर को कम करना है.

क्या है वजह?

जयंत चौधरी ने सवाल का जवाब देते हुए ये भी बताया है कि स्कूल छोड़ने का प्रमुख कारण सामाजिक व आर्थिक स्थिति है. पारिवारिक आय में मदद, घरेलू कामों में भागीदारी, पढ़ाई में रुचि की कमी, स्वास्थ्य समस्याएं और माता-पिता की उदासीनता, स्कूली शिक्षा छोड़ने के कुछ प्रमुख कारणों में से एक हैं.

साल 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए छात्राओं की स्तर वार स्कूल छोड़ने की दर

शैक्षणिक स्तर 2019-20 2020-21 2021-22
प्राथमिक 1.24 0.69 1.35
उच्च प्राथमिक 2.98 2.61 3.31
माध्यमिक 15.07 13.71 12.25

यह भी पढ़ें- CJI DY Chandrachud Education: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहां से किया था एलएलबी? स्कूलिंग और कॉलेज के बारे में जानें सब कुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल स्किल कोर्स तक दाखिले शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
जामिया में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से लेकर डिजिटल स्किल कोर्स तक दाखिले शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन
CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर
MNC Companies Cost Cutting : मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
मुनाफे में होने के बाद भी क्यों Cost Cutting कर रहीं बड़ी MNC कंपनियां? ये है असली वजह
Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget