एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Death: कितने पढ़े लिखे थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह? इस चीज में थे मास्टर

Manmohan Singh Education Qualification: ​पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ​का आज ​निधन हो गया. उन्होंने एम्स में आखिरी सांस ली. आइए जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई है.

Manmohan Singh Education Qualification: देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह की आज तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के चलते एम्स लेकर जाया गया जहां उनका निधन हो गया. वह दो बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. साथ ही उन्हें देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बदलावों के लिए भी जाना जाता है. आइए जानते हैं पूर्व पीएम डॉ. सिंह ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की थी.  

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में पश्चिमी पंजाब एक एक गांव में हुआ था. डॉ. सिंह वे 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव के लिए याद किए जाते हैं. वे देश के प्रथम सिख प्रधानमंत्री थे और उनके नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे गए.

यहां से की पढ़ाई

डॉ. मनमोहन सिंह की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी. यहां से उन्होंने 1952 में अर्थशास्त्र में स्नातक और 1954 में मास्टर डिग्री हासिल की. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए, जहां 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास ऑनर्स डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से 1962 में डॉ. फिल की डिग्री भी प्राप्त की.

अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने करियर की शुरुआत पंजाब विश्वविद्यालय से की. यहां उन्होंने लेक्चरर के तौर पर काम किया. इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी आ गए. साल 1960 में उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन ट्रेड इन इंडिया में बतौर सलाहकार काम किया.

सन 1970 से लेकर 1980 तक डॉ. सिंह ने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं. इनमें चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर, डिप्टी चेयरमैन ऑफ़ प्लानिंग कमीशन जैसे पद शामिल हैं. साल 1991 में उन्हें भारत का वित्त मंत्री बनाया गया था. साल 2004 में वह भारत के प्रधानमंत्री बने फिर 2009 में उन्होंने पीएम के तौर पर दूसरे टर्म की शुरुआत की.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory

Embed widget