एक्सप्लोरर

यहां के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सन्नाटा! 40 हजार सीटें खाली, तीसरे चरण की काउंसलिंग से उम्मीद

MP Engineering Admissions 2025: एमपी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक समय इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलना बेहद मुश्किल था, वहीं अब यहां हजारों सीटें खाली हैं.

वक्त के साथ तस्वीरें कैसे बदल जाती हैं, यह बात आज एमपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों पर पूरी तरह लागू होती है. कुछ साल पहले तक जिन कॉलेजों में एडमिशन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है. कभी जहां छात्रों और अभिभावकों में सीट पाने की होड़ रहती थी, अब वहां हजारों सीटें खाली पड़ी हैं. हालात इतने खराब हैं कि कई प्राइवेट कॉलेजों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है.

कभी इंजीनियर बनने का सपना युवाओं के करियर की पहली पसंद होता था. छात्र लाखों रुपये खर्च कर सिर्फ एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाने के लिए तैयार रहते थे. लेकिन आज परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है. अब युवा न तो इस क्षेत्र में उतनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और न ही एडमिशन के लिए भागदौड़ कर रहे हैं.

40 हजार सीटें अब भी खाली
ताजा आंकड़े इस स्थिति को और स्पष्ट कर देते हैं. प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 73,412 सीटें हैं. पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी लगभग 40 हजार सीटें खाली हैं. अब तक सिर्फ 32,743 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है. ये आंकड़े साफ बताते हैं कि इंजीनियरिंग को लेकर युवाओं का उत्साह तेजी से कम हुआ है.

सीएलसी के जरिए बचाने की कोशिश
खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए कॉलेज अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) कर रहे हैं. मंगलवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 14 अगस्त तक प्रवेश पूरे कर लिए जाएंगे. यह तीसरा चरण है, जिसमें कॉलेज खुद छात्रों से संपर्क कर एडमिशन लेने के लिए ऑफर देंगे.

क्यों टूटा युवाओं का भरोसा?
विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके पीछे कई कारण हैं. सबसे पहले, इंजीनियरिंग के बाद रोजगार के अवसर पहले जैसे मजबूत नहीं रहे. कई पासआउट स्टूडेंट्स को सालों नौकरी नहीं मिलती, जिससे नए छात्रों का उत्साह टूट गया. साथ ही, IT और मैनेजमेंट जैसे दूसरे क्षेत्रों में करियर के अधिक मौके दिखने लगे हैं.

कई कॉलेजों के सामने संकट
छात्रों की कमी का असर सीधे कॉलेजों के अस्तित्व पर पड़ रहा है. खासकर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों को संचालन में दिक्कत हो रही है. अगर यह स्थिति जारी रही तो आने वाले वर्षों में कई कॉलेज बंद भी हो सकते हैं.

सरकार और कॉलेजों की रणनीति
सरकार और कॉलेज प्रबंधन अब नए कोर्स, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और इंडस्ट्री पार्टनरशिप पर काम कर रहे हैं ताकि छात्र वापस आकर्षित हों. ऑनलाइन और हाइब्रिड क्लासेस के साथ प्लेसमेंट ड्राइव पर भी जोर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द; इस वजह से लिया गया फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget